Doubtnut Promotions Sticky

चित्र में M 1 = 30 किग्रा तथा M 2 = 20 किग्रा द्रव्यमान के दो गुटके, जोकि नगण्य द्रव्यमान की डोरी द्वारा बंधक हैं एक चिकने क्षैतिज तल पर रखे हैं। M 2 द्रव्यमान के गुटके पर दायीं ओर क्षैतिज बल F = 100 न्यूटन लगाकर निकाय को खींचा जाता है। ज्ञात कीजिए।
चित्र में M(1)=30 किग्रा तथा M(2)=20 किग्रा द्रव्यमान के दो गुटके, जोकि नगण्य द्रव्यमान की डोरी द्वारा बंधक हैं एक चिकने क्षैतिज तल पर रखे हैं। M(2) द्रव्यमान के गुटके पर दायीं ओर क्षैतिज बल F=100 न्यूटन लगाकर निकाय को खींचा जाता है। ज्ञात कीजिए।     (i) प्रत्येक गुटके पर तल की प्रतिक्रिया।   (ii) प्रत्येक गुटके में उत्पन्न त्वरण।   (iii) डोरी में तनाव। (g=10
(i) प्रत्येक गुटके पर तल की प्रतिक्रिया।
(ii) प्रत्येक गुटके में उत्पन्न त्वरण।
(iii) डोरी में तनाव। ( g = 10 मीटर/सेकण्ड 2 )

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

चरण 1 : समस्या का संक्ष्‍प्‍ति आरेख में प्रदर्शित हैं
चरण 2: चित्र में प्रदर्शित संयोजन के विभिन्न भागों पर कार्यरत बल चित्र में दर्शाये गये हैं। ये बल हैं-
1. M 1 का भार M 1 g (ऊर्ध्वाधर नीचे की ओर)
2. M 1 पर तल की प्रतिक्रिया R 1 (ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर)
( M 1 अपने भार के कारण तल को नीचे की ओर दबाता है (क्रिया) तल गुटके M 1 पर प्रतिक्रिया बल R 1 ऊपर की ओर लगाता है।)
3. M 2 का भार M 2 (ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर)
4. M 2 पर तल की प्रतिक्रिया R 2 (ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर)
5. डोरी में तनाव T जोकि दोनों सिरों पर भीतर की ओर होता है।
(चूंकि डोरी का द्रव्यमान नगण्य है अतः डोरी के दोनों सिरों पर तनाव समान लिया गया है।) डोरी बल T द्वारा M 1 को दायीं ओर तथा M 2 को बायीं ओर खींचती है। brgt ocr_image
6. बाह्य आरोपित बल F 1 चूंकि डोरी अवितान्य होती है । अतः उपर्युक्त बलों के अधीन दोनों पिण्ड समान समय में समान दूरी तय करते हैं। अतः इनके त्वरण का परिमाण भी समान होगा। माना प्रत्येक पिण्ड a त्वरण से दायीं ओर गति कर रहा है।
चरण 3 : द्रव्यमान M 1 तथा M 2 के बल निदेशक आरेख क्रमशः चित्र a व b में प्रदर्शित हैं। brgt ocr_image
चित्र में: समीकरण F = m a से
ऊर्ध्वाधर दिशा में ( a = 0 )
R 1 - M 1 g = M 1 × 0 = 0
अथवा R 1 = M 1 g = 30 × 10 = 300 न्यूटन
क्षैतिज दिशा में T = M 1 a = 30 a ……………..1
चित्र में :समीकरण F = m a से
ऊर्ध्वाधर दिशा में a = 0
: R 2 - M 2 g = M 2 × 0 = 0
अथवा R 2 = M 2 g = 20 × 10 = 200 न्यूटन
क्षैतिज दिशा में F - T = M 2 a = 20 a
अथवा 100 - T = 20 a ……………..2
समीकरण 1 व 2 को जोड़ने पर
100 = 30 a + 20 a = 50 a
a = 100 50 = 2 मीटर/सेकण्ड 2
a का मान समीकरण 1 में रखने पर
T = 30 × 2 = 60 न्यूटन
अतः प्राप्त निष्कर्ष इस प्रकार हैं
(i) गुटके M 1 पर तल की प्रतिक्रिया R 1 = 300 न्यूटन
गुटके M 2 पर तल की प्रतिक्रिया R 2 = 200 न्यूटन
(ii) प्रत्येक गुटके में उत्पन्न त्वरण a = 2 मीटर/सेकण्ड 2
(iii) डोरी में तनाव T = 60 न्यूटन

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions