Doubtnut Promotions Sticky

अपवर्तन से आप क्या समझते हैं ? अपवर्तन के नियम लिखिए एवं काँच के स्लैब की सहायता से प्रकाश किरण के अपवर्तन को समझाइये |

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

प्रकाश का अपवर्तन - जब कोई प्रकाश किरण एक माध्यम से दूसरे माध्यम में प्रवेश करती है तो उसका पथ विचलित हो जाता है | इस घटना को प्रकाश का अपवर्तन कहते हैं |
अपवर्तन के नियम
अपवर्तन के निम्नलिखित नियम हैं-
(i) आपतित किरण, अपवर्तित किरण एवं दोनों माध्यमों को पृथक करने वाले पृष्ठ के आपतन बिन्दु पर अभिलम्ब सभी एक ही तल में होते हैं |
(ii) प्रकाश के किसी रंग तथा निश्चित माध्यमों के युग्म के लिए आपतन कोण की ज्या (sini) तथा अपवर्तन कोण की ज्या (sinr) का अनुपात स्थिर होता है | इस नियम को स्नेल को अपवर्तन का नियम कहते हैं |
sinisinr= नियतांक
काँच की स्लैब द्वारा अपवर्तन - काँच की स्लैब की सहायता से एक प्रयोग द्वारा अपवर्तन की घटना को आसानी से समझा जा सकता है | हम एक कागज़ पर एक आयताकार काँच का स्लैब रखते हैं एवं पेंसिल से इसकी रूपरेखा खींचते है | इस रूपरेखा ABCD के AB पृष्ठ पर स्थित बिंदु O पर अभिलम्ब ON बनाते हैं | अब एक रेखा PQ इस प्रकार बनाते है कि यह रेखा लम्ब ON से कोई आपतन कोण i बनाएँ | रेखा PQ पर लगभग एक - डेढ़ इंच के अंतराल पर दो आलपिनें p1 p2 लगाते हैं | अब स्लैब के पृष्ठ CD की ओर दो आलपिनें p3 p4 इस प्रकार लगाते हैं कि सभी चारों आलपिनें एक सीध में ही दिखाई दें | अब p3 p4 को मिलाते हुए एक रेखा RS खींचते है | जो CD पृष्ठ पर स्थित बिंदु O. पर मिलती है | O. पर अभिलम्ब MO.M खींचते हैं |
ocr_image
इसी प्रकार स्लैब के पृष्ठ, AB के किसी अन्य बिंदु F पर अभिलम्ब EF रेखा खींचते हैं एवं पुन: स्लैब के पृष्ठ CD की ओर EF के संगत दो आलपिनें p7 p8 लगात हैं | अब स्लैब को हटा देते हैं |
अब हम रेखा RS को मिलाकर पीछे की ओर इतना बढ़ाते हैं कि वो पृष्ठ CD पर O. पर मिल जाए | अब बिंदु OO. को मिलाते हैं | इसी प्रकार F व G बिंदु मिलाते हैं व GH रेखा को बनाते है | बिंदु O पर अभिलम्ब MM. बनाते है | अब रेखा PQO को विस्तारित करते है | रेखाचित्र से स्पष्ट है कि AB पृष्ठ से पार होकर रेखा PQ अभिलम्ब की तरफ मुड़ कर OO. दिशा में जाती है | पुनः पृष्ठ CD से निर्गत होने पर OO . अभिलम्ब से दूर हो जाती है | हम देखते हैं कि रेखा PQ एवं RS समान्तर है | इसका तात्पर्य है कि स्लैब के वायु काँच अंतरापृष्ठ AB एवं काँच - वायु अंतरापृष्ठ CD से प्रकाश किरणों के मुड़ने का प्रभाव समान एवं एक - दूसरे के विपरीत होता है | जबकि EF किरण जो पृष्ठ AB पर अभिलम्बवत आपत्तित हो रही है, जो बिना किसी परीवर्तन के सीधे ही स्लैब में से गुजर जाती है |
यह अपवर्तन भी नियमों के अंतर्गत होता है जो इस प्रयोग से स्पष्ट है |

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions