Doubtnut Promotions Sticky

अंतरिक्ष अभियान से मावन की रूचि के प्रमुख कारण कौन-कौन से है ?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

उपग्रहों से होने वाले लाभ -
(i) कृत्रिम उपग्रह पृथ्वी के ऊपर के वायुमण्डल पृथ्वी की सतह पर होने वाली गतिविधियों से संबंधी सूचनाएँ उपलब्ध करातेहे जो पृथ्वी की सतह से उपलब्ध करना संभव नहीं होता|
(ii) विश्व की संचार व्यवस्था भी कृत्रिम उपग्रहों पर आधारित है। इंटरनेट के ठीक से कार्य न करने पर टेलीविजन के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियों पर भी विराम लग जाता है।
(iii) दूसरे देशों की जासूसी कर दूसरे देश के कृत्रिम उपग्रह को नष्ट करके उसे आर्थिक संकट में डाला जा सकता है।
(iv) उपग्रहों का सैन्य महत्व सैनिक गतिविधियों पर निगरानी रखना था दुश्मन देश की गतिविधियों पर प्रहार करने में किया जा रहा है
(b) चन्द्रमा प्राचीन काल से ही मानव को आकर्षित करता आया है अत: चन्द्रमा पर पहुंचने से लेकर उसके धरातल पर जीवन से लेकर बाह पर्यटन को प्रोत्साहित करना, चन्द्रमा को एक स्टेशन के रूप में प्रयुक्त करना, चन्द्रमा पर हीलियम-3 का खनन कर पृथ्वी तक लाना आदि मानव रूचि के विषय है।
(c) अंतरिक्ष में मानव रूचि का एक विषय पड़ोसी ग्रह मंगल भी है। मंगल की कक्षा में यान भेजकर उसके विषय में जानकारी प्राप्त करना उसकी सतह का अध्ययन करना मंगल पर जीवन है या नहीं इसका पता लगाना आदि भी अंतरिक्ष के प्रति मानव रूचि के विषय है |
(d) अन्य ग्रही एवं उनके उपग्रहों की जानकारी के प्रति भी मावन रूचि इस क्षेत्र में अनुसंधान को आगे बढ़ा रही है |
(e) सूर्य भी अंतरिक्ष में मावन के अध्ययन का विषय है |

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions