Doubtnut Promotions Sticky

अख्तर, किरण एवं राहुल किसी राजमार्ग पर बहुत तीव्र गति से चलती हुई कार में सवार है अचानक उड़ता हुआ कोई कीड़ा, गाड़ी के सामने के शीशे से आ टकराया और वह शीशे से चिपक गया। अख्तर और किरण इस स्थिति पर विवाद करते हैं। किरण का मानना है कि कीड़े के संवेग परिवत्रन का परिमाण कार के संवेग परिवर्तन के परिमाण् की अपेक्षा बहुत अधिक है। (क्योंकि कीड़े के वेग में परिवर्तन का मान कार के वेग में परिवर्तन के मान से बहुत अधिक है), अख्तर ने कहा कि चूंकि कार का वेग बहुत अधिक था अतः कार ने कीड़े पर बहुत अधिक बल लगाया जिसके कारण कीड़े की मौत हो गई। राहुल ने एक नया तर्क देते हुए कहा कि कार तथा कीड़ा दोनों पर समान बल लगा और दोनों के संवेग में बराबर परिवर्तन हुआ। इन विचारों पर अपनी प्रतिक्रिया दें।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

राहुल का दिया गया तर्क सही था। क्योंकि संवेग संरक्षण सिद्धांत से कीड़ा और कार दोनों के संवेग में समान परिवर्तन हुआ। कीड़ा का द्रव्यमान बहुत कम होने के कारण उसके वेग काफी अधिक परिवर्तन हुआ, जबकि कार का द्रव्यमान अधिक होने के कारण उसे वेग में नगण्य परिवर्तन हुआ।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions