Doubtnut Promotions Sticky

आपको चार उत्तल लेंस दिये गये है जिनकी फोकस दूरियाँ 10, 15, 20 तथा 25 सेमी है | (i) अधिकतम आवर्धन क्षमता वाले दूरदर्शी, (ii) अधिकतम आवर्धन क्षमता वाले सूक्ष्मदर्शी, को बनाने के लिए कौन-कौन से लेंस चुनोगे ?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

(i) अधिकतम आवर्धन क्षमता वाले दूरदर्शी के लिए अभिदृश्यक लेंस की फोकस दुरी अधिक से अधिक तथा नेत्र लेंस की फोकस दुरी कम से कम होनी चाहिए | अतः फोकस दुरी 25 सेमी वाले उत्तल लेंस को अभिदृश्यक लेंस तथा फोकस दुरी 10 सेमी वाले उत्तल लेंस को नेत्र लेंस चुनेगे |
(ii) अधिकतम आवर्धन क्षमता वाले सूक्ष्मदर्शी के लिए अभिदृश्यक लेंस की फोकस दुरी कम-से-कम तथा नेत्र लेंस की फोकस दुरी इससे थोड़ी ही अधिक होनी चाहिए | अतः फोकस दुरी 10 सेमी वाले उत्तल लेंस को अभिदृश्यक लेंस तथा फोकस दुरी 15 सेमी वाले उत्तल लेंस को नेत्र लेंस चुनेगे |

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions