Doubtnut Promotions Sticky

40 kg द्रव्यमान की एक वस्तु को धरती से 5 m की ऊँचाई तक उठाया जाता है | इसकी स्थितिज ऊर्जा कितनी है ? यदि वस्तु को मुक्त रूप से गिरने दिया जाए, तो जब वस्तु ठीक आधे रास्ते पर हो, तो उस समय इसकी गतिज ऊर्जा क्या होगी ? ( g = 10 m / s 2 )

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

दिया गया है कि
वस्तु का द्रव्यमान m = 40 kg,
विस्थापन (ऊँचाई) h = 5 m,
गुरुत्वीय त्वरण g = 10 m / s 2 ,
जब वस्तु 5 m की ऊँचाई पर है, तो इसकी स्थितिज ऊर्जा
E p = mgh = 40 kg × 10 m / s 2 × 5 m
= 2000 kg m 2 / s 2 = 2000 J .
गिरते समय आधे रास्ते पर, अर्थात 2.5 m की ऊँचाई पर वस्तु की स्थितिज ऊर्जा
E p = mgh' = 40 kg × 10 m / s 2 × 2.5 m
= 1000 kg m 2 / s 2 = 1000 J .
अब, ऊर्जा-संरक्षण के सिद्धांत से 2.5 m की ऊँचाई पर वस्तु द्वारा प्राप्त गतिज ऊर्जा = स्थितिज ऊर्जा में हुई कमी
= 2000 J - 1000 J = 1000 J .
अत: , ठीक आधे रास्ते पर वस्तु की गतिज ऊर्जा 1000 J होगी |

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions