Doubtnut Promotions Sticky

2.5kg द्रव्यमान का एक गुटका एक क्षैतिज तल पर रखा हुआ है| यदि 15 N से कम परिमाण का क्षैतिज बल इसपर लगाया जाए तो यह नहीं खिसकता| यदि इस गुटके पर 15N का क्षैतिज बल लगाया जाए और इसे हलका-सा धक्का देकर गति प्रारम्भ करा दी जाए,तो पहले 5s में यह 10m चल लेता है , जबकि 15N से अधिक का क्षैतिज बल लगाने पर गुटका स्वतः फिसलना प्रारम्भ कर देता है| g=10m/s2 लेते हुए गुटके तथा तल के बीच स्थितिज एवं गतिज गुणांक निकालें|

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

गुटके पर लगते बलों को दिखाया गया है| यहाँ
M=2.5kg तथा F=15N है|
ocr_image
जब F = 15N लगाया जाता है और धक्का नहीं दिया जाता है तब गुटके सीमांत संतुलन की स्थिति में रहता है| अर्थात,इस समय लगा घर्षण स्थितिज घर्षण के सीमांत मान के बराबर है|
अतः f=μsN
न्यूटन का प्रथम गति- नियम लगाने पर
F=μsN तथा N=Mg.
अतः F=μsMg
या μs=FMg=15N(2.5kg)(10m/s2)=0.60
जब गुटके को थोड़ा धक्का दिया जाता है और 15N का बल लगाए रखा जाता है, वह 15 s में 10 m चलता है|इस समय का घर्षण गतिज घर्षण होगा| अतः घर्षण बल
f=μkN.
न्यूटन के गति-नियम से,
FμkN=Ma तथा N=Mg.
अतः FμkMg=Ma
चूँकि गुटका 5 s में 10 m चलता है, इसलिए
10m=12a(5s)2 या a=0.8m/s2
समीकरण (i ) से,
(15N)μk(2.5kg)×(10m/s2)=(2.5kg)(0.8m/s2)
या μk=152.5×0.82.5×10=0.52

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions