Doubtnut Promotions Sticky

25 सेमीo के सामान्य निकट बिन्दु का कोई व्यक्ति ऐसे संयुक्त सुक्ष्मदर्शी जिसका अभिदृश्यक 8.0 मिमीo फोकस दूरी तथा नेत्रिका 2.5 सेमीo फोकस दूरी की है। का उपयोग करके अभिदृश्यक से 9.0 मिमीo दूरी पर रखे बिम्ब को सुस्पष्ट फोकसित कर लेता है। दोनों लेन्सों के बीच पृथकन दूरी क्या है? सूक्ष्मदर्शी दूरी क्या है? सूक्ष्मदर्शी की आवर्धन क्षमता क्या है ?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

अभिदृश्यक लेन्स की फोकस दूरी ( f ) = 8 मिमीo = 0.8 सेमीo
नेत्रिका की फोकस दूरी ( f e ) = 2.5 सेमीo
अभिदृश्यक लेन्स से वस्तु की दूरी ( - u ) = - 9 मिमीo = - 0.9 सेमीo
नेत्रिक से प्रतिबिम्ब की दूरी,
υ e = - d = - 25 सेमीo
नेत्रिका हेतु लेन्स के सूत्रानुसार,
1 υ e - 1 u e = 1 f e
अथवा 1 u e = 1 υ e - 1 f e = - 1 25 - 1 25 = - 1 - 10 25 = - 11 25
u e = - 2.27 सेमीo
अभिदृश्यक के लिए लेन्स का सूत्र प्रयुक्त करने पर,
1 υ - 1 u = 1 f
अथवा 1 υ = 1 f + 1 u = 1 0.8 - 1 0.9 - 0.9 - 0.8 0.72 = 0.1 0.72
प्रतिबिम्ब की अभिदृश्यक लेन्स से दूरी,
υ = 7.2 सेमीo
दो लेन्सों के बीच की दूरी,
L = | u e | + | υ | = 2.27 + 7.2
L = 9.47 सेमीo
संयुक्त सूक्ष्मदर्शी की आर्वधन क्षमता,
m = υ u ( 1 + d f e ) = 7.2 0.9 ( 1 + 25 2.5 )
m = 88

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions