Doubtnut Promotions Sticky

200 kg द्रव्यमान की कोई ट्रॉली किसी घर्षणरहित पथ पर 36kmh1 की एकसमान चाल से गतिमान है। 20 kg द्रव्यमान का कोई बच्चा ट्रॉली के एक सिरे से दूसरे सिरे तक (10 m दूर) ट्रॉली के सापेक्ष 4ms1 की चाल से ट्रॉली की गति की विपरीत दिशा में दौड़ता है और ट्रॉली से बाहर कूद जाता है। ट्रॉली की अन्तिम चाल क्या है? बच्चे के दौड़ना आरम्भ करने के समय से ट्रॉली ने कितनी दुरी तय की?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

प्रश्नानुसार, ट्रॉली का द्रव्यमान M = 200 किग्रा, बच्चे का द्रव्यमान m = 20 किग्रा
ट्रॉली का वेग u = 36 किमी/घण्टा =36×518=10मी/से ,
बच्चे का वेग u' = 4 मी/से |
बच्चे के दौड़ने के पूर्व निकाय (बच्चा+ ट्रॉली ) का संवेग,
(M+m)u=(200+20)×10=2200 ि 1
ट्रॉली पर बच्चे की गति के कारण ट्रॉली को आवेग (impulse ) हस्तांतरित होता है जिसके कारण ट्रॉली की चाल परिवर्तित हो जाती है। माना ट्रॉली की परिवर्तित चाल v है। तब बच्चे की पृथ्वी के सापेक्ष चाल (vu') हो जाएगी। |
अब इन बदली परिस्थितियों में निकाय का संवेग,
Mv+m(vu')=200v+20v20×4
=220v80 किग्रा मी/से
चूँकि निकाय पर कोई बाह्य बल कार्यरत नहीं है, अतः संवेग संरक्षण के सिद्धांत से,
220v80=2200
अथवा v=2280220=10.36 मी/से।
बच्चे द्वारा ट्रॉली (= 10 मी) के एक सिरे से दूसरे सिरे तक दौड़ने में लिया गया समय,
t= =104=2.5 सेकण्ड
अतः इस अवधि में ट्रॉली द्वारा तक की गई दुरी ,,
s=vt=10.36×2.5=25.9 मीटर ।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions