Doubtnut Promotions Sticky

नीचे की आकृति में तीन लड़के A,B तथा C का दूरी - समय ग्राफ दर्शाया गया है। चित्र को देखते हुए निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर दें -
नीचे की आकृति में तीन लड़के A,B तथा C का दूरी - समय ग्राफ दर्शाया गया है। चित्र को देखते हुए निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर दें -        (i)  किस लड़के की चाल सबसे अधिक तथा किस लड़के की चाल सबसे कम है ?    (ii) प्रारंभ में (t = 0 ) मूल बिन्दु  से प्रत्येक लड़के की दूरी कितनी है ?   (iii) क्या सड़क पर तीनों  लड़के एक ही साथ पर मिलते हैं ?   (iv) जब B और A एक -दूसरे से मिलते हैं तो उस समय C कहाँ  होगा ?   (v) कितनी दूरी तय करने के बाद B , C से मिलता है?
(i) किस लड़के की चाल सबसे अधिक तथा किस लड़के की चाल सबसे कम है ?
(ii) प्रारंभ में (t = 0 ) मूल बिन्दु से प्रत्येक लड़के की दूरी कितनी है ?
(iii) क्या सड़क पर तीनों लड़के एक ही साथ पर मिलते हैं ?
(iv) जब B और A एक -दूसरे से मिलते हैं तो उस समय C कहाँ होगा ?
(v) कितनी दूरी तय करने के बाद B , C से मिलता है?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

(i) दूरी - समय ग्राफ से हम जानते हैं कि ग्राफ की ढाल चाल का मान देती है। दिए गए ग्राफ में लड़का A के ग्राफ की ढाल सबसे अधिक है तथा लड़का C के ग्राफ की ढाल सबसे कम है। इसलिए लड़का A की चाल सबसे अधिक तथा लड़का C की चाल सबसे कम है।
(ii) जब t = 0 तो मूल बिन्दु (O) से लड़का A की दूरी = 0
जब t = 0 तो मूल बिन्दु (O) से लड़का B की दूरी = 2 km
जब t = 0 तो मूल बिन्दु (O) से लड़का C की दूरी = 6 km
(iii) तीनों लड़के एक ही साथ पर तब मिलेंगे जब तीनों लड़कों के लिए प्राप्त दूरी - समय ग्राफ एक ही बिन्दु पर प्रतिच्छेद करती है। चूँकि प्राप्त ग्राफ एक बिन्दु पर प्रतिच्छेदित नहीं करती है इसलिए सड़क पर तीनों एक ही स्थान पर नहीं मिलेंगे।
(iv) B और A परस्पर बिन्दु D पर मिलते है। ग्राफ से स्पष्ट है कि लड़का B 0.8 घंटे के बाद लड़का A को पार करता है। इस सड़क लड़का C 8 km की दूरी पर रहता है |
(v) लड़का B द्वारा तय की गई दूरी = (12-2) = 10 km .

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions