Doubtnut Promotions Sticky

अब कहाँ दूसरे के दुःख से दुःखी होने वाले पाठ में बढ़ती हुई आबादी का पर्यावरण पर क्या कुप्रभाव बताया गया है? अपने शब्दों में विस्तार से लिखिए।

Text Solution
Verified by Experts

इस पाठ में पर्यावरण के असंतुलन पर प्रकाश डाला गया है। बढ़ती आबादी ने पर्यावरण पर निम्नलिखित रूप से कुप्रभाव डाला है-
इसने समुद्र को सिकोड़कर रख दिया है। कहने का तात्पर्य यह है कि समुद्र को धीरे-धीरे पाट-पाट कर जमीन बनाते जा रहे हैं। बढ़ती आबादी को रहने के लिए भूमि जमीन की आवश्यकता बढ़ती जा रही है।
इसने पर्यावरण को प्रदूषित कर दिया है।
इसने पर्यावरण के संतुलन को बिगाड़कर रख दिया है। अब मौसम अनिश्चित हो गया है और तापमान में वृद्धि होती जा रही है। ग्रीष्म ऋतु का समय बहुत बढ़ गया है, जबकि शरद ऋतु नाममात्र की रह गई है। आर्कटिक व अन्टार्कटिका ग्लेशियर भी पिघलने लगे हैं।
अब प्राकृतिक आपदाएँ अधिक भयकर रूप में आने लगी है।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions