Doubtnut Promotions Sticky

पुरातत्वविदों को जनपदों की बस्तियों की खुदाई से क्या जानकारी मिलती है?

Text Solution
Verified by Experts

(1) पुरातत्त्वविदों ने जनपदों की कई बस्तियों की खुदाई की है। दिल्ली में पुराना किला, उत्तर प्रदेश में मेरठ के पास हस्तिनापुर और एटा के पास अतरंजीखेड़ा इनमें प्रमुख हैं
(2) खुदाई से पता चला है कि लोग झोंपड़ियों में रहते थे और मवेशियों तथा अन्य जानवरों को पालते थे
(3) वे चावल, गेहूँ, धान, जौ, दालें, गन्ना, तिल तथा सरसों जैसी फ़सलें उगाते थे
(4) लोग मिट्टी के बर्तन भी बनाते थे। इनमें कुछ धूसर और कुछ लाल रंग के होते थे।
(5) इन पुरास्थलों में कुछ विशेष प्रकार के बर्तन मिले हैं, जिन्हें .चित्रित-धूसर पात्र. कहा जाता है। इन बर्तनों पर चित्रकारी की गई है। जो आमतौर पर सरल रेखाओं तथा ज्यामितीय आकृतियों के रूप में है

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions