Doubtnut Promotions Sticky

लगभग 80 - 100 शब्दों में उत्तर लिखिए-
विरासत में मिली चीजों की बड़ी सँभाल क्यों होती है? 'तोप' कविता के आधार पर स्पष्ट करते हुए तोप की विशेषताएँ भी लिखिए।

Text Solution
Verified by Experts

विरासत में मिली चीजों की बड़ी सँभाल इसलिए होती है, क्योंकि ये चीजें हमारी धरोहर हैं, जिन्हें देखकर या जानकर हमें अपने देश और समाज की प्राचीन उपलब्धियों का ज्ञान होता है, मान होता है और ये चीजें उस समय की परिस्थिति की जानकारी देने के साथ-साथ दिशा-निर्देश भी देती हैं। नई पीढ़ी अपने पूर्वजों के बारे में जाने, उनके अनुभवों से कुछ सीखें, इसी उद्देश्य से विरासत में मिली चीजों को सँभाल कर रखा जाता है।
तोप की विशेषताएँ - कविता में प्रस्तुत की गई तोप 1857 की है। आज यह कंपनी बाग की तरह हमारी धरोहर हैं, किंतु कभी यह अंग्रेजी शासन की क्रूरता की प्रतीक रही है। अब इस पर सैलानियों के बच्चे घुड़सवारी करते हैं तथा गौरैयाँ इस पर बैठकर गपशप करती है। कभी जो तोप आतंक का पर्याय रहा हो, उस पर बच्चों व चिड़ियों का इस प्रकार खेलना यह सिद्ध करता है कि आत्याचारी चाहे कितना ही बड़ा क्यों न हो, एक-न-एक दिन उसके अत्याचारों का अंत अवश्य होता है और तब वह भी तोप के समान बेबस और लाचार बनकर रह जाता है।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions