तोप'कविता का प्रतिपाद्य अपने शब्दों में लिखिए।
ADVERTISEMENT
Text Solution
धरोहर अनेक प्रकार की होती हैं तोप भी हमारी राष्ट्रीय धरोहर है तथा शक्ति का प्रतीक है। यह तोप हमें 1857 के स्वतन्त्रता संघर्ष (संग्राम) की याद दिलाती है और देशवासियों को संघर्ष करने की प्रेरणा देती है। शक्ति पर घमंड नहीं करना चाहिए क्योंकि यह स्थायी नहीं होती। शक्ति को विनाश में नहीं सृजन में लगाना सार्थक है। धरोहरें हमें संस्कृति व इतिहास से जोड़ती हैं। यह हमारी परंपराओं, हमारे सैनानियों, बलिदानों का परिचय करवाती हैं।
कंपनी बाग और तोप ये दोनों अंग्रेजों की विरासत हैं। इन दोनों का प्रयोग भारतीय जनता के लिए किया गया था। अब तोप प्रर्दशन मात्र है। अंग्रेजी सरकार ने भारतीय जनता को खुश करने के लिए जगह-जगह कंपनी बाग बनवाए। जिससे जनता प्रसन्न हुई। लेकिन दूसरी ओर अंग्रेजों ने जनता में विद्रोह को दबाने के लिए इस तोप का भी इस्तेमाल किया। यह दोनों विरासतें भारतीय जनता को सावधान करने के लिए रखी गई है। ये विरासतें हमें विदेशी शक्तियों से सावधान करती हैं, ये कहती हैं कि विदेशी कंपनियों द्वारा दिए गए आकर्षणों में न फंसों । इतिहास में की गई गलतियों से सीख लेकर भविष्य में सजग रहने की जरूरत है।
Was this answer helpful?702