Doubtnut Promotions Sticky

निम्नलिखित विषय पर दिए गए संकेत बिंदुओं के आधार पर 250 शब्दों में निबंध लिखिए -
खेल और स्वास्थ्य
• खेलों की उपयोगिता
• खेल और स्वास्थ्य का संबंध
• हमारा कर्त्तव्य

Text Solution
Verified by Experts

खेल और स्वास्थ्य -
खेल मात्रा खाली समय का सदुपयोग नहीं है, अपितु जीवन की नियमित आवश्यक है। जिसने दिन में एक बार खेलों को स्थान दिया है, वह जीवन में सदैव खुश रहा है। बड़ी मुसीबतों में विचलित नहीं होता है। धन के अभाव में मनुष्य सुख का अनुभव कर सकता है। शरीर के स्वस्थ रहने पर धन प्राप्त करने के प्रयास किए जा सकते है। किन्तु अस्वस्थ रहने पर सुखों का अनुभव तो दूर, सब कुछ समाने होते हुए भी सुख की कामना नहीं कर पता है। अतः जिसका स्वास्थ्य अच्छा है वह ही सब कुछ करने की और सब कुछ प्राप्त करने की इच्छा रख सकता है। इसलिए जीवंत पुरुष यही कहा करते है कि मानव को स्वास्थ्य के प्रति सदैव सचेत रहना चाहिए। जिसने नियमित खेलना सीख लिया, जीवन में नियमित प्रातः भर्मण करना सीख लिया उसने सब सीख लिया। रोग - व्याधि उससे दूर ही भागते है। भौतिक सुखों को तभी प्राप्त किया है सकता है जब शरीर आरोग्य हो। खेलने वाले साथियों के मध्य रहें। हँसना भी खेल का एक हिस्सा है। हँसी तभी आनंददायक होगी जब हम शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होंगे। स्वस्थ युवक खेल - सामग्री के अभाव में भी खेल सकता है। यह आवश्यक नहीं है कि खेल के लिए विशेष साधन जुटाएं जाएं साधन के अभाव में भी खिलाड़ी कोई - न - कोई खेल धुंध ही लेते है। साथी न मिलने पर भी मस्ती में अकेले भी खेला जा सकता है। पहले बच्चे लकड़ी की गाड़ी बनाकर खेलते थे और आज खेल के साधन बाजार में महँगे दामों पर मिलते है। यह सोचकर मत बैठें कि जब तक साधन नहीं होंगे तब तक कैसे खेलें। बहुत से लोग आज अपने स्तर को बनाए रखने के लिए बच्चों को घर में कैद रखना चाहते है, वे खेल के सभी साधन घर में ही जुटा देते है, जिससे सामूहिक खेलों से बालक वंचित रह जाता है। घर में खेले, जाने वाले खेलों से मानसिक खेल तो हो जाते है, किन्तु शारीरिक खेल नहीं हो पाते है। शारीरिक खेल तो घर से बाहर सामूहिक रूप से ही संपन्न होते है। आज क्रिकेट, फुटबॉल, बास्केटबॉल तथा अन्य - अन्य खेलों के प्रति स्तरीय रूचि संपन्न घरों में पैदा हुई है। ग्रामीण अंचल में खेले जाने वाले प्रायः सभी खेल बिना किसी विशेष साधन के खेले जाते रहे है। आयुर्वेद में कहा गया है कि खूब भूख लगने पर भोजन का आनंद मिलता है और परिश्रम से पसीना आने पर शीतल छाया का आनंद मिलता है। थकान के बाद शीतल छाया में और सामान्य भोजन में जो आनंद की अनुभूति होती है ऐसी आनंद की अनुभूति रोगग्रस्त शरीर को विविध प्रकार के व्यंजनों में भी नहीं मिलती है। उदाहरणस्वरूप जो बालक रूचि से खेलता है उसकी पाचन - शक्ति बढ़ती है। दूसरी ओर आलसी बच्चे होते है जो टी वी पर आने वाले पदार्थों के विज्ञापन की ओर आकर्षक होते है तथा उन्हें ही प्रयोग करते है। अतः खेलने वाले बच्चों, युवकों के लिए कभी चिकित्स्कों की आवश्यकता नहीं पड़ती है। शरीर स्वयं आरोग्य हो जाता है। खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। हम स्वयं खेलते हुए स्वस्थ रहते हुए दूसरों को भी प्रेरित करें। जब हम ह्री सब्जी तथा ताजे फल खाएँगे तो हम स्वस्थ रहेंगे तथा रोज व्यायाम करना भी बेहतर हो सकता है। खेलने से हमारे शरीर का विकास होता है।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions