Doubtnut Promotions Sticky

निम्नलिखित में से किसी एक पाठ का सारांश लगभग 120 शब्दों में लिखिए
यात्रा जापान की

Text Solution
Verified by Experts

ममता कालिया द्वारा लिखित इस पाठ में लेखिका ने जापान में मिले अनुभवों का रोचक वर्णन किया है। लेखिका छह, सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल के साथ दिल्ली से जापान तोकयो के लिए विमान से रवाना होती हैं। टोकयो विश्वविद्यालय के विदेशी भाषा अध्ययन विभाग के सम्मेलन तथा ओसाका विश्वविद्यालय के 2010 के अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रतिनिधि मण्डल वहाँ पहुँचा था
टोकयो विश्वविद्यालय के अतिथि प्रोफेसर सुरेश ऋतुपर्ण लेखिका और अन्य प्रतिनिधियों को 'कलकत्ता' रेस्तरों में ले जाते हैं लेखिका को होटल की व्यवस्था वहाँ की खाद्य सामग्री और संगीत देखकर भारत के शेरे पंजाब होटल की याद आती है। वहाँ सब कुछ भारतीय होने के कारण लेखिका को छोटे भारत का आभास होता है
लेखिका अपने प्रतिनिधि मण्डल और सुरेश ऋतुपर्ण के साथ रेलगाड़ी से विश्वविद्यालय जाने के लिए स्टेशन पहुँचते हैं। गाड़ी आने पर लेखिका देखती है कि भीड़ वाले स्थानों पर भी जापानी लोग बड़ी नम्रता, सावधानी, दूसरों की सुविधा-असुविधा का ध्यान रखकर गाड़ी में चढ़ते हैं। डिब्बे में बिलकुल शान्त वातावरण था हिन्दुस्तानी लोग ही आवाज कर रहे थे। विश्वविद्यालय पहुँचने के बाद लेखिका देखती हैं कि टोकयो विश्वविद्यालय का विदेशी भाषा का अध्ययन संस्थान सभागार जापानी छात्रों से भरा है। टोकयो यूनिवर्सिटी ऑफ फॉरेन स्टडीज में लगभग पचास भाषाओँ के अध्ययन की व्यवस्था है। हिन्दी शिक्षण की एक शताब्दी यहाँ बीत गई है संचालन करने वाली छात्रा हिन्दी में संचालन कर रही थी। प्रतिनिधियों ने उद्घाटन सत्र में स्वयं का परिचय देते हुए आलेख भी पढ़े छात्राओं ने लेखिका को उनकी कहानियों पर हिन्दी भाषा में ही प्रश्न पूछे । फॉरिन स्टडीज के निर्देशक प्रोफेसर फुजिई ताकेशी और ऋतुपर्ण प्रतिनिधि मण्डल को दीपहर भोजन के बाद 'टप्स' के पुस्तकालय में ले गये। यह चार मजलवाला पुस्तकालय है। उसकी हर मंजिल पर अत्याधुनिक विशाल वाचनालय है, जिसमें कुल मिलाकर 618614 पुस्तकें हैं। अलमारी से पूस्तक निकालने के लिए बटन का उपयोग किया जाता था बटन दबाने से किताब अलमारी में चली जाती थी। सन् 1804 में प्रकाशित, "सिंहासन बन्तीसी' के पन्ने लेखिका ने पलटकर देखे। साथ ही इंडिका भाषा विभाग में उन्होंने हिन्दी, अवधी, ब्रजभाषा, राजस्थानी, भोजपुरी, पहाड़ी, मैथिली की विभिन्न प्रकार की पुस्तकें देखी
फिर दूसरे दिन लेखिका अपने प्रतिनिधि मण्डल के साथ टोकयो से सबसे तेज गति से चलने वालली रेलगाड़ी शिन्कान्सेन से ओका जाती हैं। यह 16 डिब्बे 1300 यात्रियों को सीट वाली बुलेट ट्रेन' है। 170 किमी. प्रति घण्टे की स्फ्तार से चलने वाली इस ट्रेन में 40 मौटर जनरेटर लगे हैं, जिसके संचालन में 18600 कर्मियों का सहयोग है
लेखिका अपने प्रतिनिधि मण्डल के साथ अगले दिन ओसाका के सेमिनार पहुँचती हैं। मंच पर तोषियो तनाका, प्रोफेसर तकाशी, अकिरा ताकाहाशि के साथ भारत सरकार के उच्च आयुक्त विकास स्वरूप और भारतीय सांस्कृतिक सम्बन्ध परिषद के निदेशक डॉ। अजय कुमार गुप्त भी थे। छोटे कद के मिजोकामी सत्र की अध्यक्षता कर रहे थे। वे जापानी-हिन्दी के मध्य सेतु थे। तेजी से हिन्दी बोल रहे थे। ३०० हिन्दी फिल्मी गानों का अनुवाद और संकलन उन्होंने किया है। विकास स्वरूप जो लेखक हैं, उन्होंने लोगों का परिचय कराया था। 'स्लमडॉग मिलेनिमर' इनकी पुस्तक पर ही बनी है।
इस प्रकार लेखिका ने प्रस्तुत पाठ में जापान की देखी भिन्न-भिन्न चीजों का तथा अनुभवों का वर्णन रोचक ढंग से किया है

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions