Doubtnut Promotions Sticky

निम्नलिखित प्रश्नों में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लगभग 120 शब्दों में लिखिए
पर्यावरण में रसायनों से कौन-कौन-सी हानियाँ होती हैं

Text Solution
Verified by Experts

पर्यावरण में पाए जाने वाले जहरीले रसायनों के अनेक खतरे प्रकाश में आए हैं पहले 'एस्बेस्टोस' को एक सुरक्षित वस्तु माना जाता कैसर पैदा करने वाले अवगुण हैं पोलीक्लोरीनेटिड बाइफेनिल में परा-वैदयुत (डाई-इलेक्ट्रिक) गुण पाया जाता है, परन्तु ये वातावरण में धीरे-धीरे जमा होते रहते हैं और लंबे समय के बाद जीवों, मछलियों आँर यहाँ तक कि मनुष्य के लिए खतरा उत्पन्न कर देते हैं। डी.डी.टी. भी एक अच्छा कीटनाशक माना जाता था। पर कार्सन ने उसे भी एक हानिकारक रसायन साबित किया है। कास्टिक सोडा के काम आने वाली मरकरी सेल के बारे में ज्ञात परन्तु बाद में पता चला कि उसमें हुआ है कि जापान में मिनामाटा की मछली खाने वाली आबादी में इसी रसायन के कारण बहुत से लोग विकलांग हो गए हैं मरकरी सेल प्रौद्योगिकी में उपयोग के बाद बहि:स्राव के कारण पानी प्रदूषित होता है। इस पानी में पाई जाने वाली मछलियों को खाने से लोगों में विकलांगता आती है। दीर्घकालिक खतरों के रसायनों में भारी धातुओं, कार्बनिक विलायकों, जहरीली वाष्पों, गैसीय उत्सर्जकों, सीसा (लीड) तथा सल्फर डाइऑक्साइड आदि का समावेश होता है। इनसे वायुमंडल बुरी तरह प्रदूषित होता है। इनमें से अनेक प्रदूषकों का हम भोजन और पानी के रूप में सेवन करते हैं प्रदूषित वायुमंडल के कारण ये साँस के साथ हमारे फेफड़ों में प्रवेश करते हैं। आज भी भिन्न-भिन्न प्रकार की बीमारियाँ इन्हीं रसायनों के कारण हैं। इस प्रकार पर्याचरण में रसायनों से कई प्रकार की हानियाँ होती हैं

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions