Doubtnut Promotions Sticky

निम्नलिखित प्रश्नों में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लगभग 120 शब्दों में लिखिए
'सोना' के प्रति लेखिका के प्रेमभाव को अपने शब्दों में लिखिए

Text Solution
Verified by Experts

लेखिका महादेवी जी को पशु-पक्षियों से सहज लगाव है। उनके पास कुत्ते, बिल्ली जैसे पालतू पशु हैं। सोना हिरनी को भी उन्होंने पाल रखा है। सोना के अनाथ शिशुरूप को देखकर महादेवी जी की ममता उभर आती है। वे उसे पालना स्वीकार कर लेती हैं। वे अपने हाथों से उसे बोतल द्वारा दूध पिलाती हैं
वे नन्हीं सोना की रात में अपने पलंग के पास ही रखती हैं। सोना उनके ऊपर से छलांग मारती है। उसे महादेवी जी का कतई डर नहीं लगता। वह अपने शरीर को लेखिका के पैरों से रगड़ती है। सोना लेखिका के स्नेह से अच्छी तरह वाकिफ है लेखिका को भी सोना की बाल-सुलभ चेष्टाओं से आनंद मिलता है। जब सोना लेखिका की साड़ी को अपने मुँह में भर लेती है, तब वे उसे न डॉटती हैं और वैसा करने पर रोक भी नहीं लगातीं। सोना कभी-कभी उनकी चोटी भी चबाती है तो भी लेखिका उसे मना नहीं करती
सोना को महादेवी जो का मातृरूप वात्सल्य प्राप्त होता है। वे सोना की एक-एक हरकत से परिचित हैं। वह भी लेखिका के स्नेह को स्वीकृत करती है लेखिका ने जितना सोना के बचपन का सुंदर चित्रांकन किया है उसी प्रकार उसके यौवन का भी लुभावना चित्रण किया है इन चित्रणों में लेखिका का सोना के प्रति होने वाली स्नेह का दर्शन होता है इस प्रकार, सोना के प्रति लेखिका का प्रेमभाव उसकी सहदयता का परिचायक है

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions