Doubtnut Promotions Sticky

अहिंसा के बारे में महात्मा गाँधी के विचार स्पष्ट कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

अहिंसा की शक्ति' पथ में गाँधीजी ने दुष्ट या बुराई करने वाले के विरुद्ध संघर्ष या प्रतिकार करने की बजाय उससे आत्मिक प्रतिकार से मुकाबला करने का सन्देश दिया है।
दुष्ट आदमी की इच्छा के अनुसार उसके सामें विनम्र बनकर आत्मसमर्पण करने को गाँधीजी अहिंसा नहीं मानते। अहिंसा का अर्थ सचेतन कष्ट शसहन करना। दुष्टता के विरोध में अपना पूरा आत्मबल लगा देने को अहिंसा मानते हैं। गाँधीजी के मतानुसार, अहिंसा में आस्था होना आवश्यक है। जिस प्रकार आस्था के सहारे ईश्वर में विश्वास करना चाहिए। गाँधीजी कहते है, अहिंसा विश्व का सबसे बड़ा ताकतवर अस्त्र है। यह अस्त्र ईश्वर की दी हुई शक्ति है, जिसे कोई छीन नहीं सकता। अहिंसा से शत्रु का कठोर ह्रदय भी पिघल जाता है। एक बार अहिंसा सक्रीय हो जाती है तो हिंसा कितनी भी प्रबल हो वह अहिंसा के सामने झुक ही जाती है। अहिंसा एक विज्ञान है। जिसके लिए ' असफलता' शब्द का कोई स्थान नहीं होता। अहिंसा, हिंसा को एक करारा जवाब है। अहिंसा का अस्त्र चलाने के लिए प्रबल व शक्तिशाली मन के आवश्यकता है। इसलिए इस अस्त्र को बहुत थोड़े ही लोग चला सकते है।
इस तरह अहिंसा की महिमा और उसका सामर्थ्य गांधीजी ने इस पाठ में स्पष्ट किया है।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions