Doubtnut Promotions Sticky

निम्नलिखित विषयों में से किन्हीं दो विषयों पर टिप्पणियाँ लिखिए। प्रत्येक टिप्पणी लगभग 60 शब्दों में लिखिए
जापान का कलकत्ता रेस्तरों

Text Solution
Verified by Experts

ममता कालिया 'यात्रा जापान की' में छह सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल के साथ दिल्ली के इन्दिरा गाँधी अन्तर्रा्ट्रीय विमान स्थल से जापान के तोकयो के लिए रवाना होती है। वहाँ ममताजी विश्वविद्यालय के विदेशी भाषा अध्ययन विभाग के सम्मेलन और ओसाका विश्वविद्यालय 2010 के अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी सम्मेलन में सम्मिलित हुई थीं। वहाँ उन्होंने भिन्न-भिन्न अनुभव लिए, अनेक चीजें देखकर उसका वर्णन रोचक ढंग से किया है
तोकयो के एयरपोर्ट पर विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि उनकी अगवानी करते हुए उन्हें और उनकी मण्डली को निशिकासाइ, एडोकावा कृ के सनपेटियो होटल में व्यवस्था करते हैं। तोकयो विश्वविद्यालय के अतिथि प्रोफेसर सुरेश ऋतुपर्ण लेखिका तथा अन्य प्रतिनिधियों को 'कलकत्ता' रेस्तराँ में ले जाते हैं। वहाँ उस होटल में लेखिका को छोटे भारत का आभास होता है। वहाँ की खाद्य सामग्री भारतीय थी। भारतीय खाद सामग्री, वहाँ का संगीत लेखिका को भारत के शेरे-पंजाब होटल में बैठने का आभास कराता है। वहाँ की हर चीज भारतीय थी। इसलिए लेखिका को वह होटल 'छोटे भारत' जैसे लगता है

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions