Doubtnut Promotions Sticky

तताँरा और वामीरी की मृत्यु कैसे हुई: पठित पाठ के आधार पर लिखिरा

Text Solution
Verified by Experts

तताँरा निकोबार द्वीप के एक गांव का सुंदर एवं बलिष्ठ युवक था। वह बहुत नेक और मददगार था। वह समूचे द्वीपवासियों की सेवा करना अपना कर्तव्य समझता था। अतः लोग उसे बहुत पसंद करते थे। उसके पास लकड़ी की एक जादुई तलवार रहती थी। एक दिन समुद्र-तट पर उसकी मुलाकात विमारो से हुई। वह लपाती गाँव की सुंदरी थी और बहुत मधुर गाती थी। तताँरा वामीरो से प्रेम करने लगा था। वामीरो भी तताँरा जैसा ही योग्य जीवनसाथी चाहती थी, परंतु स्थानीय परम्परा के अनुसार वामीरो का विवाह किसी अन्य गाँव के नवयुवक से नहीं हो सकता था। वे दोनों एक-दूसरे से बहुत प्रेम करते थे और साथ रहना चाहते थे। जब लोगों के सामने वामीरों की माँ तथा गांव वालों में उसका अपमान किया तो वह क्रोध से भर उठा। उसने अपनी तलवार जमीन में गाढ दी और धरती को दो टुकड़ों में काट दिया। तताँरा लहुलुहान हो चुका था। अचेत होने के बाद ततौरा समुद्र के जल में बह गया। बाद में उसका क्या हुआ. इसकी जानकारी किसी को नहीं मिली। तताँरा के खो जाने के बाद वामीरो पागलों की तरह व्यवहार करने लगी। वह तताँरा को खोजती रहती। उसने खाना-पीना भी छोड़ दिया था. अन्ततः वामीरो का भी दुखद अंत हो गया। दोनों प्रेम की बलिवेदी पर मेंट चढ़ गए।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions