Question

Updated on:30/05/2023

निम्नलिखित विषयों पर लगभग २०० शब्दों में निबंध लिखिए :
भारतीय नारी।

Text Solution

Solution
भारतीय नारी
भारतीय नारी अस्मिता के अपहचान है। भारतीय नारी की स्थिति भले ही स्थानिक प्रभाव व काल परवाह में बदलती रही हो, उसकी छवि भी भले ही समय-समय पर दबती-उभरती रही हो, परन्तु हर युग के निर्माण में उसकी महत्त्वपूर्ण भूमिका रही है। उसकी अस्मिता को लेकर साहित्य में हमेशा ही समय-सापेक्ष अनेक प्रश्न उठाए जाते रहे हैं। सब नाते-रिश्तों के बाबजूद भारतीय नारी एक स्वतंत्र इकाई भी है और स्वतंत्र अस्तित्व धारक भी है।अपने परिवार और प्रयोजनों के लिए एक दीप-स्तम्भ भी है। आज हमारे युग बोध बदल गया है । जीवन पद्धतियाँ बदल गई है। इसलिए स्त्री-पुरुष संबंधों में समीकरण की तलाश है। नए युग का निर्माण करने से ही नए युग की नई नारी की प्रतिमा उभरेगी।
हमारे प्राचीन युग मै पौराणिक ग्रंथों में यह पाया जाता है की भारतीय नारी की पूजनीय स्थान दिया गया है। समस्त नारे जाती को प्रतिष्ठा और सम्मान की दृष्टि से देखा गया है।
सीता, सती-सावित्री, अनुसूया, गायत्री, मैत्रेयी, गार्गी, आदि जैसी अगणित नारियों ने अपना विशिष्ट स्थान सिद्ध किया है। तत्कालीन समाज में किसी भी विशिष्ट कार्य में नारी की उपस्थिति महत्त्वपूर्ण समझी जाती थी।
कलांतर में देश पर हुए अनेक आक्रमणों के पश्चात भारतीय नारी की दशा में भी परिवर्तन आने लगे। नारी का सामाजिक स्थान और दर्जा घटता चला गया। इस काल में नारी की उपेक्षा की जाने लगी। इसलिए ही शायद कवि मैथिलीशरण गुप्त ने संवेदनशील भाव में भारीय नारी की स्थिति का वर्णन करते हुए कहा था -
'' अबला जीवन है तुम्हारी यही कहानी
आँचल में ही दूध और आँखों में पानी। ''
इस काल में नारी के अधिकारों का हनन करते हुए उसे पुरुषों का आश्रित बना दिया गया। दहेज़, बाल विवाह, सती-प्रथा आदि कुरीतियों का भारतीय नारी को शिकार होना पड़ा, लेकिन फिर भी रानी लक्ष्मीबाई, चाँदबीबी, जिजामाना, आदि नारियों ने कुप्रथाओं का अपवाद बनाकर परम्पराओं से ऊपर उठकर इतिहास के पन्नों पर अपनी अमित छवि छोड़ी। स्वतंत्रता संग्राम में भी की भारतीय नारियों का बलिदान और योगदान महत्त्वपूर्ण रहा है ।
आज के युग में भारतीय नारी की स्थिति में अभूतपूर्व परिवर्तन आया है। आज की भारतीय नारी ने समाज और राष्ट्र के सभी वर्गों में और विजान, तकनीकी, कला, क्रीड़ा आदि क्षेत्रों में अपनी महत्ता प्रकट की है और उपयोगिता सिद्ध की है।
मदर टेरेसा - नोबेल शान्ति पुरस्कार महिला प्रधानमंत्री।
कल्पना चावला - अंतरिक्ष में जाने वाली पहली महिला।
किरण बेदी - पहली महिला पुलिस अधिकारी ।
फतिमा बीबी - पहली महिला न्यायधीश।
प्रतिभा पाटिल - पहली महिला राष्ट्रपति।
और सायना नेहवाल, बछेद्री पाल, मेरी कॉम, अन्ना मल्होत्रा, हरिता कौर देओल, प्रिया झिंगन आदि जैसी महिलाओं ने भारत देश को पुरे विश्व में अभिमान की शृंखला में जोड़ दिया है ।
हर चुनौती भरे सफर से गुजरकर स्वाभिमान सजग भारतीय नारी के लिए यही कहा जा सकता है -
'' नारी ! तुम केवल श्रद्धा हो,
विश्वास रजत नग पगतल में ।
पीयूष स्त्रोत सी बहा करो,
जीवन के सुन्दर समतल में। ''
ADVERTISEMENT
adfree_icon_web_accordion

Ab Padhai karo bina ads ke

Khareedo DN Pro and dekho sari videos bina kisi ad ki rukaavat ke!


Related Videos