Doubtnut Promotions Sticky

निम्नलिखित विषयों में से किसी एक पर संकेत बिन्दुओं के आधार पर लगभग 100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए :
स्वच्छता अभियान
• क्या है
• क्यों और कैसे
• सुझाव

Text Solution
Verified by Experts

स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार द्वारा चलाया जाने वाला एक राष्ट्रव्यापी सफाई अभियान है। इस अभियान द्वारा भारत को एक स्वच्छ राष्ट्र बनाया जाएगा। इस अभियान में शौचालयों का निर्माण करवाना, पीने का साफ पानी हर घर तक पहुँचाना, ग्रामीण इलाकों में स्वच्छता कार्यक्रमों को बढ़ावा देना, सड़कों की सफाई करना और देश का नेतृत्व करने के लिए देश के बुनियादी ढाँचे को बदलना शामिल है। स्वच्छ भारत का सपना राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी ने देखा था। स्वच्छ भारत अभियान 2 अक्टूबर, 2014 को गाँधी जयंती के दिन भारत के प्रधानमन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने राजघाट में शुरू किया था। उन्होंने एक मंत्र दिया कि हम “न गन्दगी खुद करेंगे और न दूसरों को करने देंगे |" इस अभियान को सफल बनाने के लिए हमें सर्वप्रथम स्वयं स्वच्छ रहना होगा तभी हम अपने वातावरण और पर्यावरण को स्वच्छ रख सकते हैं।
“एक कदम स्वच्छता की ओर"

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions