Doubtnut Promotions Sticky

आत्मत्राण' कविता में कवि की प्रार्थना से क्या संदेश मिलता है? अपने शब्दों में लिखिए।

Text Solution
Verified by Experts

"आत्मत्राण" कविता रवीन्द्रनाथ ठाकुर द्वारा लिखित कविता है। आत्मत्राण कविता में कवि मनुष्य को भगवान के प्रति विश्वास बनाए रखने का संदेश देता है। वह प्रभु से प्रार्थना करता है कि चाहे कितना कठिन समय हो या कितनी ही विपदाएँ जीवन में हों, परन्तु हमारी आस्था भगवान पर बनी रहनी चाहिए। इनके अनुसार जीवन में थोड़े से दुःख आते ही हैं और इस कारण से भगवान पर से विश्वास हट जाता है। कवि भगवान से प्रार्थना करता है कि ऐसे समय में आप मेरे मन में अपने प्रति विश्वास को बनाए रखना। उनके अनुसार भगवान पर विश्वास ही उन्हें सारी विपदाओं व कठिनाइयों से उबरने की शक्ति देता है। दूसरे वह भगवान मनुष्य को विषम परिस्थितियों में निडर होकर लड़ने के लिए प्रेरित करते हैं। उनके अनुसार भगवान में वे शक्तियाँ हैं कि वह असंभव को संभव बना सकते हैं। परन्तु कवि भगवान से प्रार्थना करते हैं कि परिस्थितियाँ कैसी भी हों, वह उनसे स्वयं आमना-सामना करें। भगवान मात्र उसका सहयोग करें। इससे होगा यह कि वह स्वयं इतना मजबूत हो जाएगा कि हर परिस्थिति में कमजोर नहीं पड़ेगा और उसका डटकर सामना करेगा।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions