निम्नलिखित विषयों पर लगभग २०० शब्दों में निबंध लिखिए :
मानव समाज को विज्ञान की देन।

Updated on:21/07/2023
ADVERTISEMENT
Text Solution
Verified by Experts

मानव समाज को विज्ञान की देन
विज्ञान ने मानव में ऐसी चमत्कारिक क्रान्ति की है जिससे मनुष्य जीवन में बड़ा ही परिवर्तन हुआ है। मानव हित में विज्ञान का बड़ा ही योगदान रहा है। विज्ञान की अभूतपूर्व खोजों से सम्पूर्ण विश्व मानों एक बंधन में सिमटा हुआ है। विज्ञान क्षेत्र की उन्नति मानव जीवन के उत्थान का पर्याय बन गई है। विज्ञान आज मानव के जीवन का अभिन्न अंग बना हुआ है।
विद्युत का ( बिजली का ) आविष्कार तो विज्ञान की सबसे बड़ी देन है। एक बटन दबाने से अन्धेरा उजाले में परिवर्तित होता है। यंत्र चलते है और मानवीय जीवन आसान हो जाता है।
गर्मी से बचने के लिए वातानुकूलित यंत्र चलाते ही मानो थकान दूर होकर ताजगी आती है। यातायात के क्षेत्र में भी विज्ञान ने बड़ा ही चमत्कार किया है विद्युत चलित रेलगाड़ियाँ एक ही समय पर हजारों यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाती है। कर, बस, वायुयान आदि से बड़ा ही आरामदायक और शीघ्र सफर होता है।
चिकित्सा के क्षेत्र में बिमारियों पर विजय प्राप्त करने वाली और शरीर को स्वस्थ बनाने वाली दवाइयों की खोज यानी एक चमत्कारिक वरदान ही है । असाध्य बीमारियाँ दवाइयों से ठीक की जा सकती है। तथा अपहिजों को विज्ञान की मदद से नए प्रतिअंग प्रदान करके उनकी जिंदगी को कुछ हद तक आसान बनाया जा सकता है।
कृषि क्षेत्र में, खेत की शीघ्र जुताई के लिए ट्रैक्टर जैसे अन्य आधुनिक उपकरणों की खोज किसानों के लिए वरदान साबित हुई है। विज्ञान की मदद से जो आधुनिक रासायनिक खाद बनाए जाते है उनसे कृषि उत्पादन क्षमता उन्नत होती है।
औद्योगिक क्षेत्र में मशीनों के अविष्कार ने क्रान्ति की है। इनसे औद्योगिक क्षेत्र की उत्पादन क्षमता कि गुना बढ़ गई है। उत्पादन की गुणवत्ता में भी सुधार आया है।
मनोरंजन के क्षेत्र में दूरदर्शन, वीडियो, मोबाइल, फोन, रेडियो आदि के आविष्कार होने से मानव के जीवन में काफी बदलाव आया है तथा घर बैठे अधिक से अधिक जानकारी हासिल हो रही है।
शिक्षा क्षेत्र में कंप्यूटर का आविष्कार और उसके जरिये इण्टरनेट का आविष्कार होने से विज्ञान ने छात्रों को तथा सम्पूर्ण मानव जाती को ज्ञान का भण्डार उपलब्ध करा दिया है। आज विद्यार्थी घर बैठे ही विज्ञान के आधुनिक साधनों का प्रयोग करके ज्ञान के भण्डार का उपभोग ले सकते हैं।
इस प्रकार विज्ञान के अनगिनत अविष्कारों ने मानवीय समाज को सफलता, सहजता और अपने साकार करने की विपुलता दी है। विज्ञान के मानवीय जीवन में होने वाले योगदान से मानव विज्ञान का ऋणी है।

Was this answer helpful?574