Doubtnut Promotions Sticky

आपके विचार से कौन-से ऐसे मूल्य हैं जो शाश्वत हैं? वर्तमान समय में इन मूल्यों की प्रासंगिकता स्पष्ट कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

हमारे विचार से परोपकार, ईमानदारी, अहिंसा, सहिष्णुता, नैतिकता, धैर्य, सत्यवादिता आदि ऐसे मूल्य हैं जो शाश्वत हैं। वर्तमान समय में इन मूल्यों की प्रासंगिकता न के बराबर दिखाई दे रही है। समाज का वातावरण बदल चुका है, लोगों की मानसिकता में गिरावट आ गई है। शाश्वत मूल्यों को हेय दृष्टि से देखा जाने लगा है। आदर्शवादी, सीधे-साधे, नैतिकता का आचरण करने वाले लोगों को हेय और तुच्छ मानकर व्यवहार किया जाता है। लोगों का विश्वास मूल्यों से उठता जा रहा है। इसलिए हमारे विचार से वर्तमान समय में मूल्यों की प्रासंगिकता में गिरावट आती जा रही है।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions