Doubtnut Promotions Sticky

कर चले हम फिदा' कविता में किस प्रकार की मृत्यु को अच्छा कहा गया है और क्यों? इससे कवि क्या संदेश देना चाहता है?

Text Solution
Verified by Experts

"कर चले हम फिदा कविता में कवि ने देश की खातिर होने वाली मृत्यु को अच्छा बताया है। उसका कहना है कि देश पर मर-मिटने का अवसर बार-बार नहीं मिलता।
शायर कैफी आजमी इस कविता के माध्यम से संदेश देते हैं कि जीने के मौसम तो बहुत आते हैं. पर देश पर अपनी जान कुर्बान करने का मौका बड़ी मुश्किल से मिलता है। अवसर मिलने पर हमें इस प्रकार के मौके को गँवाना नहीं चाहिए। देश का मान-सम्मान सर्वोपरि है। इसकी रक्षा में अपने प्राण तक न्योछावर करने को तत्पर रहना चाहिए। हमें सैनिकों के जीवन बलिदान करने के जज्बे का सम्मान करना चाहिए।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions