Doubtnut Promotions Sticky

निम्नलिखित प्रश्नो मे से किसी एक प्रश्न का उतर लगभग १२० शब्दों मे लिखिए
बुआ जी के घर का वातावरण कैसा था ? वर्णन कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

सयानी बुआ बहुत दबंग महिला थी। परिवार में केवल उसकी ही चलती थी। घर के बनाये नियमों का सब पालन करते थे। घर के सब लोग मशीन की तरह सारा काम आज्ञानुसार व्यवस्थित करते थे। घर के सब लोग नियमानुसार सुबह पाँच बजे उठ जाते थे। फिर एक घण्टा मैदान में टहलना, तत्पश्चात चाय- दूध लेना। इसके बाद सयानी बुआ की नन्ही बेटी अन्नु पढ़ने बैठ जाती थी। अन्नु के पिता अखबार पढ़ते और ऑफिस की फाइलें देखते। सही नौ बजे सबका नहाना शुरू हो जाता था। नहाने के पश्चात् पहनने के कपड़े बुआजी ही निकालकर देती, सबको वे ही कपड़े पहनने पड़ते थे। फिर सब खाने की मेज पर बैठते, खाना खाते और अपने-अपने काम पर निकल जाते। इस तरह बुआजी का व्यक्तित्व घर के वातावरण पर हावी था। सबको उन्हीं की मर्जी के अनुसार चलना पंड़ता था। सबको अपनी अपनी चीजें स्वयं सम्भालकर उपयोग करनी पड़ती थीं।
अगर कोई चीज टूट जाये या खो जाये तो बुआजी रौद्र रूप धारण कर लेती थीं। यहाँ तक की बुआजी की पाँच वर्षीय नन्हीं बेटी भी अपनी माँ से खुलकर बोलने में डरती थी। वह छोटी-सी उम्र में ही परिपक्व हो गई थी। उसमें न बच्चों जैसा उल्लास रह गया था और न बालसुलभ चंचलता। हालांकि बुआजी का घर अत्यन्त स्वच्छ, सजा हुआ और सुव्यवस्थित था, पर घर में हैँसी-खुशी का नामोनिशान नहीं था। पूरे घर का जीवनचक्र यंत्रनुमा चलता था वातावरण में नीरसता व्याप्त थी।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions