Doubtnut Promotions Sticky

निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्न का उत्तर लिखिए-
यश है या न वैभव है, मान है न सरमाया:
जितना ही दौड़ा तू उतना ही भरमाया।
प्रभुता का शरण-बिंब केवल मृगतृष्णा है,
हर चंद्रिका में छिपी एक रात कृष्णा है।
जो है यथार्थ कठिन उसका तू कर पूजन-
छाया मत छूना
मन, होगा दुःख दूना।
'मृगतृष्णा' का प्रतीकात्मक अर्थ लिखिए।

Text Solution
Verified by Experts

.मृगतृष्णा. का शाब्दिक अर्थ है धोखा या भ्रम रेगिस्तान में रेत के टीलों पर चिलचिलाती धूप को पानी समझकर हिरण प्यास बुझाने दौड़ता है। इसी को मृगतृष्णा कहते हैं। इसका प्रतीकात्मक अर्थ भ्रमक चीजों से है जो सुख का भ्रम पैदा करती है। जो न होकर भी होने का आभास कराती है वही मृगतृष्णा है।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions