Doubtnut Promotions Sticky

गद्यांश को पढ़कर निम्नलिखित प्रश्नों में सबसे उचित विकल्प चुनिए। लोक कथाएँ आम जीवन में सदियों से रची-बसी हैं। इन में हम भूमिका निभाते हैं। अगर हम अपनी पढ़ी हुई लोक कथाओं को याद करें तो सहजता से हमें इनके कई उदाहरण मिल जाते हैं। जब हम कहानी सुना रहे होते हैं तो बच्चों से हमारी यह अपेक्षा रहती है कि वे पहली घटी घटनाओं को जरूर दोहराएँ। बच्चे भी घटना को याद रखते हुए साथ-साथ मजे से दोहराते हैं। इस तरह कथा सुनाने की इस प्रक्रिया में बच्चे इन घटनाओं को एक क्रम में रख कर देखते हैं। इन क्रमिक घटनाओं में एक तर्क होता है जो बच्चों के मनोभावों से मिलता-जुलता है।
'कहानी की क्रमिक घटनाओं में एक तर्क होता है जो बच्चों के मनोभावों से मिलता-जुलता है।' वाक्य किस ओर संकेत करता है?

A

कहानियों में एक क्रम होता है।

B

बच्चे भी कहानी के क्रम में ही सोचते हैं।

C

कहानियाँ बच्चों की मानसिक दशा को दर्शाती है।

D

बच्चे भी कहानी के बारे में लगभग उसी तरह सोचते हैं जिस तरह कहानी में घटनाएँ घटती हैं।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:D


किसी भी कहानी को पढ़ते या सुनते समय बच्चे उन्हीं घटनाओं के विषय में सोचने लगते हैं, जो कहानी में घटित हो रही हैं। वे स्वयं को उसी घटना से जोड़ देते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions