Doubtnut Promotions Sticky

आसमान में मुक्का मारना कोई बुद्धिमानी का काम नहीं समझा जाता | बिना लक्ष्य के तर्क करना भी बुद्धिमानी नहीं है | हमें भली-भाँति समझ लेने करने जा रहे हैं वह किसके लिए है ? साहित्य हम किसके लिए रचते हैं, इतिहास और दर्शन क्यों लिखते और पढ़ते हैं ? राजनीतिक आन्दोलन किस महान उद्देश्य की सिद्धि के लिए करते हैं ? मनुष्य ही वह बड़ी चीज है जिसके लिए सब यह किया करते हैं | हमारे सब प्रयत्नों का एक लक्ष्य है, मनुष्य वर्तमान दुर्गति के पंक से उद्धार पाए और भविष्य में सुख और शान्ति से रह सके | वह शास्त्र, वह ग्रंथ, वह कला, वह नृत्य, वह राजनीति, वह समाज-सुधार जंजाल-मात्र है जिससे मनुष्य का भला न होता हो | मनुष्य आज हाहाकार के भीतर त्राहि-त्राहि पुकार रहा है | हमारे राजनीतिक और सामाजिक सुधार से अन्न-वस्त्र की समस्या सुलझ सकती है फिर भी मनुष्य सुखी नहीं बनेगा | उसे सिर्फ अन्न-वस्त्र से ही संतोष नहीं होगा | इसके बाद भी उसका मनुष्य बनना बाकी रह जाता है | साहित्य वही काम करता है | मनुष्य नामक प्राणी तो पशुओं में ही एक विकसित प्रजाति है और यदि मनुष्यता के गुण और मूल्य उसमें नहीं हैं, तो वह मनुष्य नामक पशु ही है, मनुष्य नहीं | भोजन करना, सोना और वंश-वृद्धि जैसे काम प्रकृति के द्वारा तय है, सच्चा मानव बनने के लिए उसे जो दृष्टि चाहिए उसे पाने में साहित्य सहायक हो सकता है |
दिए गए शब्दों में से अर्थ की दृष्टि से भिन्न शब्द छाँटिए |

A

निशाना

B

लक्ष्य

C

उद्देश्य

D

उद्धार

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:D


निशाना, लक्ष्य तथा उद्देश्य एक-दूसरे के समानार्थक शब्द हैं जबकि उद्धार इनसे भिन्न है |

|