Doubtnut Promotions Sticky

उत्कृष्ट गैसों के पाँच भौतिक गुणों का उल्लेख कीजिये|

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

उत्कृष्ट गैसों के भौतिक गुण-
(i) परमाणु त्रिज्या- उत्कृष्ट गैसों की आयनिक त्रिज्या वांडर वाल्स त्रिज्या के संगत हैं| समूह में ऊपर से नीचे जाने पर वांडर वाल्स त्रिज्या बढ़ती जाती हैं|
(ii) आयनन ऊर्जा - इनका स्थायी इलेक्ट्रॉनिक विन्यास होने के कारण आयनन ऊर्जा बहुत अधिक होती हैं| आयनन ऊर्जा का मन परमाणु क्रमांक में वृद्धि के साथ घटता जाता हैं|
(iii) इलेक्ट्रान बंधुता- इनके स्थायी विन्यास ns2np6 के कारण उत्कृष्ट गैसों में इलेक्ट्रान ग्रहण करने की प्रवृति नहीं होती हैं| इस कारण इनकी इलेक्ट्रान बंधुता लगभग शून्य होती हैं|
(iv) गलनांक एवं कवथनांक कम होते हैं| समूह में ऊपर से नीचे जाने पर m.p. और b.p. का मान क्रमश: बढ़ता जाता हैं|
(v) द्रवीकरण- उत्कृष्ट गैसों सुगमता से द्रवीभूत नहीं होती हैं| इसका कारण इनमे दुर्बल वांडर वाल्स बलों का होना हैं|

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions