Doubtnut Promotions Sticky

तत्वों के निम्नलिखित युग्मो के संयोजन से बने स्थायी द्विअंगी यौगिकों के सूत्रों की प्रगुप्ति कीजिए-
(क) लिथियम और ऑक्सीजन
(ख) मैग्नीशियम और नाइट्रोजन
(ग) ऐलुमिनियम और आयोडीन
(घ) सिलिकॉन और ऑक्सीजन
(ड़) फॉस्फोरस और फ्लुओरीन
(च) 71वां तत्व और फ्लुओरीन

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

(क) चूँकि Li की संयोजकता 1 तथा O की संयोजकता 2 है, दोनों के मध्य बना द्विअंगी यौगिक Li2O है।
(ख) Mg की संयोजकता 2 तथा N की संयोजकता 3 है, अतः दोनों के मध्य बना द्विअंगी यौगिक Mg3N2 है।
Al की संयोजकता 3 तथा I की संयोजकता I है, इसलिये दोनों के मध्य बना द्विअंगी यौगिक AlI3 है।
(घ) Si की संयोजकता 4 तथा O की संयोजकता 2 है। इसलिये दोनों के मध्य बना द्विअंगी यौगिक SiO2 है।
(घ) P की संयोजकता 3 तथा 5 तथा F की संयोजकता 1 है। इसलिये दोनों के मध्य बना द्विअंगी यौगिक PF3 या PF5 है।
(च) 71वां तत्व (4f14,5d1,6s2) ल्यूटीशियम (Lu) जो एक लेंथेनॉइड है। इसकी संयोजकता तथा की संयोजकता 1 है। इसलिये दोनों के मध्य बना द्विअंगी यौगिक LuF3 है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions