Doubtnut Promotions Sticky

रदरफोर्ड के मॉडल को सचित्र समझाईये।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

रदरफोर्ड ने स्वर्ण पत्र पर α कणों की बौछार करके निम्न तथ्य दिये -
1. अधिकांश α कण स्वर्ण पत्र के आरपार सीधी रेखा में निकल जाते हैं।
2. कुछ α कण विभिन्न कोणों में विक्षेपित हो जाते हैं।
3. हजारों α कणों में से एक α कण नाभिक से टकराकर अपने मार्ग पर वापस लौटता है।
ocr_image
उपरोक्त तथ्यों के आधार पर रदरफोर्ड ने निम्न निष्कर्ष दिये-
1. परमाणु के बीच का अधिकांश भाग खोखला एवं आवेशहीन है जिसके कारण अधिकांश α कण स्वर्णपत्र के आरपार निकल जाते हैं।
2. α कण एवं नाभिक पर समान आवेश होन के कारण कुछ α कणों का विभिन्न कोंणों में विक्षेपित हो जाते हैं।
3. हजारों α कणों में से एक α कण अपने मार्ग पर वापस लौटता है क्योकि परमाणु का नाभिक अत्याधिक छोटा एवं कठोर है।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions