Doubtnut Promotions Sticky

रासायनिक समीकरण को लिखने के चरण व इसकी विशेषताएँ लिखे |

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

रासायनिक समीकरण - जब किसी रासायनिक अभिक्रिया में पदार्थो को अणुसूत्रों एवं प्रतीकों द्वारा प्रदर्शित किया जाता है तो उसे रासायनिक समीकरण कहते हैं | जैसे कार्बन को ऑक्सीजन की उपस्थिति में गर्म करने पर कार्बन डाइऑक्साइड गैस बनती है |
C + O 2 C O 2
रासायनिक समीकरण को लिखने के चरण-
(i) रासायनिक अभिक्रिया को लिखने के लिए समीकरण में सर्वप्रथम क्रियाकारको को बायीं ओर लिखकर तीर का निशान ( ) लगाया जाता है, ततपश्चात दायी ओर उत्पादों को लिखा जाता है |
(ii) क्रियाकारको और उत्पादों की संख्या एक से अधिक होने पर उनके बीच धन का चिन्ह (+) लगाया जाता है | जैसे-
C + O 2 C O 2
(iii) अभिकारकों तथा उत्पादों की भौतिक अवस्था को बताने के लिए उनके साथ कोष्ठक में ठोस के लिए (s), द्रव के लिए (l) तथा गैस के लिए (g) लिख देते हैं |
C ( s ) + O 2 ( g ) C O 2 ( g )
(iv) अभिकारक तथा उत्पाद जब जलीय विलयन के रूप में होते हैं तो उसके लिए (aq) लिखते हैं |
C a O ( s ) + H 2 O ( l ) C a ( O H ) 2 ( a q )
(v) अभिक्रिया उत्क्रमणीय होने अर्थात दोनों दिशाओ में होने पर तीर का निशान इस प्रकार लगाया जाता है |
(vi) अभिक्रिया सम्पन्न होने के लिए आवश्यक ताप तथा दाब को तीर के निशान के ऊपर लिखते हैं |
N 2 ( g ) + 3 H 2 ( g ) 700 K 200 atm. 2 N H 3 ( g )
(vii) ऊष्माक्षेपी तथा ऊष्माशोषी अभिक्रिया के लिए उत्पाद के साथ क्रमश: धनचिन्ह (+) तथा ऋण चिन्ह (-) लगाकर ऊष्मा की मात्रा को भी लिखा जाता है | ऊष्मा को चिन्ह Δ से भी लिखा जाता है |
N 2 + 3 H 2 2 N H 3 + 10.5 kcal/mole N 2 + 2 O 2 2 N O 2 - 21.6 kcal/mole
(viii) अभिक्रिया में प्रयुक्त उत्प्रेरक को तीर के निशान के ऊपर लिखा जाता है |
C H 2 C H 3 || + H 2 ( g ) N i | C H 2 ( g ) एथीन C H 3 एथेन
रासायनिक समीकरण की विशेषताएँ - रासायनिक समीकरण के द्वारा अभिक्रिया के बारे में एक संक्षिप्त जानकारी मिल जाती है | इसकी विशेषताएँ निम्नलिखित हैं-
(i) क्रियाकारक और उत्पाद के बारे में अणुओ की संख्या, द्रव्यमान आदि की सम्पूर्ण जानकारी मिलती है |
(ii) पदार्थो की भौतिक अवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त होती है |
(iii) रासायनिक अभिक्रिया के लिए आवश्यक परिस्थितियों जैसे ताप, दाब तथा उत्प्रेरक आदि के बारे में ज्ञात हो जाता है |
(iv) अभिक्रिया ऊष्माक्षेपी है या ऊष्माशोषी यह भी स्पष्ट हो जाता है |
(v) रासायनिक समीकरण से अभिक्रिया की उत्क्रमणीयता की जानकारी भी हो जाती है |

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions