Doubtnut Promotions Sticky

न्यूलैड्स के अष्टक सिद्धान्त को लिखिए।
निम्नलिखित से समान गुणधर्म रखने वाले तत्व का नाम लिखिए।
(अ) नाइट्रोजन (ब) लिथियम

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

न्यूलैंडस ने तत्वों को परमाणु द्रव्यमान के आधार पर व्यवस्थित करने का प्रयास किया। उन्होंने ज्ञात तत्वों को उनके परमाणु द्रव्यमान के आरोही क्रम में व्यवस्थित किया। उन्होंने तत्वों को हाइड्रोजन से शुरू किया व थोरियम पर समाप्त किया। इस प्रकार व्यवस्थित करने पर पाया कि प्रत्येक आठवें तत्व का गुणधर्म पहले तत्व के गुणधर्म के समान हैं । इसकी तुलना उन्होंने संगीत के अष्टक से की। अतः इसे न्यूलैंडस का अष्टक सिद्धान्त कहा जाता है।
निम्नलिखित तत्वों से समान गुणधर्म रखने वाले तत्व-
(अ) नाइट्रोजन- फास्फोरस
(ब) लिथियम- सोडियम

|