Doubtnut Promotions Sticky

निम्नलिखित गुण आवर्त एवं वर्ग में किस प्रकार परिवर्तित होते हैं-
(अ) परमाणु आकार (ब) विद्युत ऋणात्मकता

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

(अ) परमाणु आकार का मान कोशो का संख्या के समानुपाती एवं प्रभावी नाभिकीय आवेश के व्युत्क्रमातुपाती होता है।
परमाणु आकार ि
एक ही आवर्त में बाएं से दाएं जाने पर कोश की संख्या में कोई परिवर्तन नहीं होता परन्तु परमाणु के नाभिक में प्रोटॉन की संख्या बढ़ने से प्रभावी नाभिकीय आवेश बढ़ता जाता है अत: परमाणु आकार घटता जाता है |
एक ही वर्ग में ऊपर से निचे चलने पर प्रत्येक पद पर एक कोष बाद जाता है | अतः परमाणु आकार उत्तरोत्तर बढ़ता जाता है |
(ब) सहसंयोजक वंध के इलेक्ट्रॉनों को अपनी ओर आकर्षित करने की क्षमता, उस तत्व की विद्युत ऋणात्मकता कहलाती है। यह परमाणु त्रिज्या (आकार) के व्युत्क्रमानुपाती. एवं प्रभावी नाभिकीय आवेश के समानुपाती होती है।
विद्युत ऋणात्मकता = ि ि
एक ही आवर्त में बांये से दांये जाने पर प्रभावी नाभिकीय आवेश बढ़ता है एवं परमाणु त्रिज्या घटती है आत: विद्युत ऋणात्मकता बढ़ती जाती है। 17वें वर्ग के तत्वों की विद्युत ऋणात्मकता सर्वाधिक होती है ।
एक ही वर्ग में ऊपर से नीचे चलने पर परमागु त्रिज्या (आकार) बढ़ती जाती है। अत: विद्युत ऋणात्गकता कम होती जाती है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions