Doubtnut Promotions Sticky

[Ni(H2O)6]2+ के विलयन का रंग हरा है जबकि [Ni(CN)4]2 विलयन रंगहीन है | क्यों ?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

[Ni(H2O)6]2+ में Ni की ऑक्सीकरण अवस्था +2 तथा Ni2+ का विन्यास 3d8 है | अर्थात इसमें दो इलेक्ट्रॉन अयुग्मित है | H2O दुर्बल क्षेत्र प्रभाव वाला लिगेंड है | इसकी उपस्थिति में इलेक्ट्रॉन युग्मित नहीं होते | अयुग्मित इलेक्ट्रॉन उपस्थित होने के कारण इसमें d-d संक्रमण होता है | अतः यह रंगीन (हरा) होता है | d-d संक्रमण लाल प्रकाश को अवशोषित कर लेता है तथा इसके पूरक हरे प्रकाश को उत्सर्जित करता है |
[Ni(CN)4]2 संकर आयन में भी Ni की ऑक्सीकरण अवस्था +2 होती है तथा विन्यास 3d8 होता है | परन्तु CN लिगेंड के प्रबल क्षेत्र प्रभाव के कारन 3d-आर्बिटलों में दो अयुग्मित इलेक्ट्रॉन भी यग्मित हो जाते है | इस प्रकार Ni2+ आयन में कोई भी अयुग्मित इलेक्ट्रॉन शेष नहीं रहता | इस कारण d-d संक्रमण सम्भव नहीं होता है और यह रंगहीन है |

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions