Doubtnut Promotions Sticky

कार्बोकैटायन पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए ?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

कार्बोकैटायन (Carbocation) -वे धनायन जिनमें कार्बन परमाणु पर धनावेश पाया जाता है, कार्बोकैटायन या कार्बोनियम कहलाते हैं,
जैसे- CH3,CH3CH2आदि।
इनके मुख्य लक्षण निम्नलिखित हैं-
(1) ये धनावेशित होते हैं।
(2) धनावेश युक्त कार्बन की बाह्यतम कक्ष में छः इलेक्ट्रॉन होते हैं।
(3) ये अत्यधिक क्रियाशील व अस्थायी होते हैं।
(4) धनावेश युक्त कार्बन sp2 संकरित होता है।
(5) ये संयोग, प्रोटॉन विलोपन एवं अपाहरण क्रिया देते हैं।
संरचना-प्रत्येक कार्बोकैटायन का धनावेशित कार्बन परमाणु sp2 संकरित अवस्था में होता है। इसके तीनों sp2 संकर कक्षक तीन परमाणुओं या समूहों से अलग-अलग σ-आबन्ध बनाते हैं। धनावेशित कार्बन का शेष असकरित p-कक्षकsp2संकर कक्षक के लम्बवत् रहता है। अत: इसकी आकृति त्रिभुजाकार समतलोय होती है।
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions