Doubtnut Promotions Sticky

ब्राउनी गति पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

ब्राउनी गति-परिक्षेपित प्रावस्था के रूप में कोलॉइडी पदार्थो का परिक्षेपण माध्यम से बना कोलॉइडी विलयन एक विषमांग विलयन होता है। कोलॉइडी विलयन का अतिसूक्ष्मदर्शी द्वारा अवलोकन करने पर ज्ञात होता है कि कोलॉइडी विलयन में कोलॉइडी कण टेढ़े-मेढे तरिके से सभी दिशाओं में अनियमित रूप से गतिशील रहते है। कोलॉइडी कणो का एक प्रकार गति करना ब्राउनी गति कहलाता है। वियर के अनुसार, यह गति कोलॉइडी कणो के परिक्षेपण माध्यम के कणो से टकराते के कारण होती है। यह गति कणो का आकार बढ़ने पर घटती है तथा परिक्षेपण माध्यम की श्यानता बढ़ने पर ब्राउनी गति घटती है। अन्य शब्दों में, कोलॉइडी कणो का आकार कम तथ परिक्षेपण माध्यम की श्यानता कम हो तो ब्राउनी गति बढ़ती है।
ocr_image

|