Doubtnut Promotions Sticky

अनुनाद पर टिप्पणी लिखिए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

यौगिक के अणु की संरचना यौगिक के गुणों की व्याख्या करने में सक्षम होती है। लेकिन कभी-कभी किसी यौगिक के अणु की एक इलेक्ट्रॉनिक संरचना उसके समस्त गुणों को स्पष्ट नहीं कर पाती है। ऐसी स्थिति में अणु की अन्य सम्भव इलेक्ट्रॉनिक संरचनाएँ प्रस्तुत की जाती हैं। परन्तु ये कोई भी संरचना अणु की वास्तविक संरचना नहीं होती है। अणु की वास्तविक संरचना इन संरचनाओं के मध्य मानी जाती है परन्तु जिसे कोई भी ज्ञात इलेक्ट्रॉनिक संरचना नहीं दी जा सकती अर्थात् वास्तविक संरचना का कागज पर निरूपण सम्भव नहीं होता है। इस घटना को अनुनाद कहते हैं। यह माना ज़ाता है कि वास्तविक कार्बनिक अणु अनेक सम्भव आबन्धी सूत्रों का अनुनादी संकर (Resonance hybrid) या मेसोमैरिक रूप होता है।
उदाहरणार्थ, बेन्जीन की एकान्तर C-C तथा C = C आबन्ध युक्त चक्रीय संरचना इसके विशिष्ट गुणों की व्याख्या करने के लिए पर्याप्त नहीं है।
X-किरण विवर्तन से ज्ञात होता है कि बेन्जीन के सभी 6 कार्बन परमाणु एक ही तल में एक समषट्भुज के रूप में व्यवस्थित रहते हैं। कोण 120 होता है तथा सभी C-C बन्ध लम्बाई 1.40 Å समान होती है जो कि ऐलिफैटिक हाइड्रोकार्बनों के C-C एकल बन्ध (1.54 Å) और C = C युग्म बन्ध (1.34 Å) मध्यवत्ती है। बेन्जीन के इन तथ्यों तथा अन्य गुणों का स्पष्टीकरण करने के लिये यह सुझाव दिया गया कि बेन्जीन निम्न मेसोमेरिक संरचनाओं का अनुनादी संकर है।
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions