Doubtnut Promotions Sticky

(अ) रदरफोर्ड परमाणु मॉडल की कोई दो कमियाँ लिखिए।
(ब) धनायन का आकार अपने संगत परमाणु से छोटा क्यों होता है?
(स) निम्नलिखित तत्त्वों को उनके बढ़ते हुए आयनन एन्थैल्पी के क्रम में लिखिए:
F, Li, C, B

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

(अ) रदरफोर्ड मॉडल की कमियाँ:
(i) यह मॉडल परमाणु के स्थायित्व की व्याख्या नहीं करता।
(ii) यह परमाणु की इलेक्ट्रॉन संरचना को स्पष्ट नहीं करता।
(iii) इसके अनुसार परमाणु का स्पैक्ट्रम सतत् होना चाहिये परन्तु रैखिक स्पेक्ट्रम प्राप्त होता है। जिसकी व्याख्या नहीं करता है। मैक्सवेल के अनुसार परिक्रमण करता इलेक्ट्रॉन विकिरण के रूप में ऊर्जा उत्सर्जन करेगा एवं सर्पिलाकार गति करते हुये अंत में नाभिक में गिर जाएगा।
(ब) धनायन बनते समय परमाणु के बाह्यतम कोश से इलेक्ट्रॉन निकल जाते हैं जिससे प्रभावी नाभिकीय आवेश बढ़ता है तथा बचे हुए इलेक्ट्रॉनों पर नाभिक का आकर्षण बढ़ने से आकार छोटा हो जाता है। कभी - कभी पूरा बाह्यतम कोश ही समाप्त हो जाता है। जैसे Na+ में। इसके कारण धनायन का आकार अपने संगत परमाणु से छोटा होता है।
(स) F, Li, C, B सभी द्वितीय आवर्त के तत्व है। आवर्त में बाएं से दांये चलने पर प्रभावी नाभिकीय आवेश बढ़ता है एवं परमाणु आकार घटता है। अतः आयनन एन्थैल्पी का मान बढ़ता जाता है। अतः आयनन एन्थैल्पी का . बढ़ता क्रम होगा -
Li<B<C<F

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions