Doubtnut Promotions Sticky

(अ) बोहर परमाणु मॉडल की कोई दो कमियाँ लिखिए।
(ब) एक वर्ग में ऊपर से नीचे आने पर धात्विक गुण किस प्रकार परिवर्तित होता है? कारण सहित समझाइये ।
(स) निम्नलिखित तत्त्वों को उनके बढ़ते हुए परमाणु आकार के क्रम में लिखिए ।
Na,Cs,Li,Rb

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

(अ) बोहर मॉडल की कमियों :
(i) अधिक इलेक्ट्रॉन वाले परमाणु प्रतिरूप को यह मॉडल नहीं समझाता है।
(ii) रैखिक स्पैक्ट्रम की प्रत्येक लाइन कई सूक्ष्म लाइनों का समूह होती है। इसे यह स्पष्ट नहीं करता है।
(iii) परमाणु रासायनिक बंध द्वारा अणु कैसे बनाते है, यह स्पष्ट नहीं करता है।
(ब) वर्ग में ऊपर से नीचे जाने पर धात्विक गुण बढ़ता जाता है क्योंकि ऊपर से नीचे चलने पर तत्वों का परमाणु आकार बढ़ता है (कोश की संख्या बढ़ने के कारण) एवं प्रभावी नाभिकीय आवेश में कमी होती है। जिससे आयनन एंथैल्पी घटती है एवं धनायन आसानी से बन जाता है।
(स) Na,Cs,Li,Rb सभी प्रथम वर्ग के तत्व है। इनका परमाणु आकार वर्ग में निचे आने पर बढ़ता है | अतः परमाणु आकार का बढ़ता क्रम होगा।
Li<Na<Rb<Cs

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions