Doubtnut Promotions Sticky

सही कथन का चयन कीजिए।

A

विरोधक वह पदार्थ होते हैं जो ग्राही स्थल के प्राकृतिक कार्य को रोकते

B

एगोनिस्ट ड्रग्स हैं जो ग्राही में परिवर्तित होकर प्राकृतिक संदेशवाहक की नकल करते हैं

C

क्रियाधार विभिन्न तरह की अन्तःक्रिया के माध्यम से एंजाइम के सक्रिय स्थल से बंधित हो सकते हैं जैसे आयनिक बंधन, Hबंधन, वान्डरवाल्स अन्तःक्रिया या द्विध्रुव-द्विध्रुव अन्तःक्रिया।

D

ये सभी

Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:D


शरीर में बड़ी संख्या में विभिन्न ग्राही होते हैं जो विभिन्न रासायनिक संदेशवाहक के साथ अन्योन्य क्रिया करते हैं। ये ग्राही एक रासायनिक संदेशवाहक के लिए दूसरे पर चयनात्मकता प्रदर्शित करते हैं क्योंकि उनके बंधनी स्थलों का आकार, संरचना और एमीनो अम्ल का संघटन अलग होता है। ड्रग्स जो ग्राही स्थल से बंधित रहते हैं और इसके प्राकृतिक कार्य को रोकते हैं, उन्हें विरोधक कहा जाता है। संदेश को रोकने के लिए ये उपयोगी होते हैं। एक अन्य प्रकार का ड्रग्स भी होता हैं जो ग्राही में परिवर्तित होकर प्राकृतिक संदेशवाहक की नकल करता हैं, इन्हें एगोनिस्ट कहा जाता है। ये तब उपयोगी होते हैं जब प्राकृतिक रासायनिक संदेशवाहक की कमी होती है।

Doubtnut Promotions Banner
|