Doubtnut Promotions Sticky

हमें पदार्थों को समूहों में रखने की आवश्यकता क्यों पड़ती है? स्पष्ट कीजिए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

पदार्थों को समूह में रखने की आवश्यकता- प्रत्येक पदार्थ की अपनी विशिष्ट पहचान होती है। इनके भिन्न-भिन्न रूप होते हैं तथा इनके जल अथवा अन्य द्रवों में मिश्रित होने के ढंग भी भिन्न-भिन्न होते हैं। ये जल में तैर सकते हैं, तो डूब भी सकते हैं। ये पारदर्शी, अपारदर्शी और पारभासी भी हो सकते हैं। इस प्रकार पदार्थों में कई समानताओं के साथ-साथ विभिन्नताएँ भी पायी जाती हैं। अतः पदार्थों का समूहन उनके गुणों में पाई जाने वाली इन्हीं समानताओं और विभिन्नताओं के आधार पर किया जाता है। दैनिक जीवन में हम प्रायः पदार्थों का समूहन अपनी सुविधा के लिए करते हैं, जिससे आवश्यकता के समय हम आसानी से वस्तुओं का पता लगा सकें। इसके अतिरिक्त पदार्थों को समूहों में बाँटकर उनके गुणों का अध्ययन आसानी से किया जा सकता है।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions