Doubtnut Promotions Sticky

पदार्थ की अवस्था परिवर्तन पर ताप व दाब का क्या प्रभाव पड़ता है ? समझाइए।

Text Solution
Verified by Experts

पदार्थ की अवस्था परिवर्तन पर ताप का प्रभाव-जब किसी ठोस को गर्म किया जाता है तो उसके कणों की गतिज ऊर्जा बढ़ जाती है। वे तेजी से कंपन करने लगते हैं। ऊष्मा के द्वारा दी गई ऊर्जा कणों के मध्य के आकर्षण बल को पार कर लेती है। इस कारण कण अपने नियत स्थान को छोडकर अधिक स्वतंत्र होकर गति करने लगते हैं। एक अवस्था ऐसी आती है, जब ठोस पिघलकर द्रव में परिवर्तित हो जाता है। द्रव को ऊष्मीय ऊर्जा देने पर कण अधिक तेजी से गति करते हैं। एक निश्चित तापमान पर कणों में इतनी ऊर्जा आ जाती है कि वे परस्पर आकर्षण बल को तोड़कर स्वतंत्र हो जाते हैं तथा द्रव गैस में बदलना प्रारम्भ हो जाता है।
दाब परिवर्तन का प्रभाव-जब एक सिलेण्डर में भरी गैस पर दाब लगाते हैं, तो गैस के कणों के बीच की दूरी कम हो जाती है। अतः दाब बढ़ाने पर पदार्थ के कणों को समीप लाया जा सकता है। उदाहरणस्वरूप, ठोस CO2 को उच्च दाब पर ही संग्रहित किया जाता है। वायमण्डलीय दाब पर ठोस CO2 द्रव अवस्था में आए बिना सीधे ही गैस में परिवर्तित हो जाती है। इसी कारण ठोस CO2 को शुष्क बर्फ कहते हैं।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions