Doubtnut Promotions Sticky

रासायनिक सूत्र किसे कहते हैं ? पानी का उदाहरण बताओ कि रासायनिक सूत्र से हमें क्या-क्या जानकारी मिलती है ?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

रासायनिक सूत्र - किसी भी यौगिक के अणु में विभिन्न तत्वों के परमाणु विद्यमान होते हैं | उदाहरणस्वरूप हाइड्रोजन का अणु H परमाणुओं के मेल से बनता है | उसी प्रकार अमोनिया का अणु H और N परमाणुओं के मेल से बनता है | इसलिए किसी भी पदार्थ के अणु को उसमें विद्यमान तत्वों के संकेतों द्वारा प्रदर्शित किया जा सकता है | विभिन्न तत्वों के संकेतों की सहायता से किसी पदार्थ का प्रदर्शन ही सूत्र कहलाता है | अतः सूत्र को इस प्रकार परिभाषित किया जा सकता है, ..किसी पदार्थ के अणु का उसके अवयव तत्वों के प्रतिरूप संक्षिप्त प्रतीक ही सूत्र है |..
रासायनिक सूत्र का महत्त्व- पानी का उदाहरण लेते हुए आओ महत्त्व पर विचार करें | पानी का रासायनिक सूत्र H 2 O है |
(i) सूत्र से पता चलता है कि हाइड्रोजन का एक अणु तथा ऑक्सीजन के दो अणु एक-दूसरे के साथ संयोजित होते है |
(ii) ऑक्सीजन की संयोजकता 2 है जबकि हाइड्रोजन की एक |
(iii) H 2 O का द्रव्यमान 18 है | ऑक्सीजन का परमाणु भार 16 और हाइड्रोजन का 2 है |
(iv) यौगिक विद्युत् रूप से उदासीन है | इस पर कई चार्ज (आवेश) नहीं है |

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions