Doubtnut Promotions Sticky

युग्मकों के बनने के लिए किस प्रकार का कोशिका विभाजन होता है ? इस विभाजन का महत्व बताएं |

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

लैंगिक जनन में कोई जीव आधे गुणसूत्र पिता से एवं आधे गुणसूत्र माता से प्राप्त करता है इसलिए लैंगिक जनन के दौरान युग्मक बनते समय जनन कोशिकाओं में अर्धसूत्री विभाजन होता है | अर्धसूत्री विभाजन से एक मातृ जनन कोशिका से चार युग्मक कोशिकाएँ बनती है जिनमे गुणसूत्रों की संख्या मातृ कोशिका से आधी हो जाती है इन्हे अगुणित (n) कोशिकाएँ कहते हैं | निषेचन के समय एक नर युग्मक एवं एक मादा युग्मक संयोग करके युग्मजन (Zygote) बनाता है जिसमे गुणसूत्रों की संख्या पुन:द्विगुणित (2n) एवं मातृ कोशिका के समान हो जाती है |
अर्द्धसूत्री विभाजन लैंगिक जनन करने वाले जीवों में आवश्यक है क्योंकि इससे पीढ़ी जीवों में गुणसूत्रों की संख्या समान बनी रहती है | जिससे बनने वाली पीढ़ी अपनी जनक पीढ़ी से लक्षणों में समान होती है |

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions