Doubtnut Promotions Sticky

वंशावली विश्लेषण ( Pedigree Analysis ) क्या है ? यह विश्लेषण किस प्रकार उपयोगी है ?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

मानव समुदाय में वंशागतिकी के अध्ययन हेतु इच्छानुसार संकरण नहीं कराया जा सकता इसके लिए इनमे वंशागतिकी के अध्ययन के लिए सम्बन्धित मनुष्य के कुल के इतिहास का अध्ययन कर वंशागतिकी लक्षणों को एकत्रित करके एक आरेख तैयार किया जाता है, जिसे वंश वृक्ष (Family tree ) कहा जाता है तथा इस प्रकार किया गया अध्ययन वंशावली विश्लेषण कहलाता है | इसमें कुल विशिष्ट चन्हों का प्रयोग किया जाता है | इस वृक्ष में मादा को वृत्त () तथा नर को वर्ग () एवं विवाह को वर्ग एवं वृत्त के बीच क्षैतिज रेखा ocr_image के द्वारा व्यक्त करते है | इस क्षैतिज रेखा से लटकती हुई समानांतर रेखा से लटकते हुए वर्ग नर तथा वृत्त मादा संतान को लक्षण का अध्ययन किया जाता है , यदि वह किसी व्यक्ति में इपस्थित हो, तो उसके विसर्ग या वृत्त को भरा हुआ बनाते है तथा इसके वाहक या विषमयुग्मजी रूप में आधे भरे वृत्त के द्वारा निरूपित किया जाता है | कुल वृक्ष में मरे हुए व्यक्तियों के वर्ग या वृत्त में क्रॉस (X ) का निशान लगा देते है | कुल वृक्ष के किसी व्यक्ति के फीनोटाइप में शंका होने पर खाने के सामने प्रश्नवाचक चिन्ह ( ? ) लगा देते है | एक - समान जुड़वाँ बच्चों को ocr_image तथा आसमान गुणों वाले जुड़वाँ बच्चों को ocr_image से व्यक्त करते है | महत्त्व - वंशावली विश्लेषण से इस बात का पता लगाया जा सकता है कि पैदा होने वाली संतान किन गुणों वाली हो सकती है | यदि इसका उपयोग विवाह से पूर्व किया जाये तो कई विकृतियों से बचा जा सकता है | यह अनुवांशिक समस्याओं के समाधान में मदद करता है |

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions