Doubtnut Promotions Sticky

विभिन्न प्रकार के रुधिर वर्गों और रक्त दाता के साथ उनकी सुसंगतता की चर्चा तालिका बनाकर करें |

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

ABO रुधिर वर्ग का बनना लाल रुधिर कणिकाओं पर दो सतह प्रतिजनों, जिन्हें A और B कहते हैं की उपस्थिति या अनुपस्थिति पर आधारित है | इसी प्रकार विभिन्न व्यक्तियों के प्लाज्मा में दो प्राकृतिक प्रतिरक्षी एन्टि A और एन्टि B होते हैं | रुधिर वर्ग .A. में प्रतिजन A और प्रतिरक्षी B होते हैं | रुधिर वर्ग A के लिए दाता के वर्ग में A और O होते हैं | रुधिर वर्ग B में प्रतिजन B और प्रतिरक्षी A होते हैं | रुधिर वर्ग B के लिए दाता वर्ग में B और O होते हैं | रुधिर वर्ग AB में प्रतिजन A और B होते हैं लेकिन इसके तदनुरूप प्रतिरक्षी नहीं होते हैं | इसलिए रुधिर वर्ग AB के लिए सुसंगत दाता - वर्ग A. B. AB और O होते हैं | इसीलिए रुधिर वर्ग AB को .सर्व स्वीकर्ता. भी कहा जाता है | रुधिर वर्ग O में प्रतिजन नहीं होते लेकिन इसमें प्रतिरक्षी A और B दोनों होते हैं इसलिए इसका सुसंगत दाता वर्ग सिर्फ .O. होता है | लेकिन यह सभी रुधिर वर्गों A, B, AB और O के लिए सुसंगत दाता वर्ग है | अत : रुधिर वर्ग .O. को .सर्व दाता. कहा जाता है |
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions